‘अमीरों को ध्यान में रखकर बन रहीं रेलवे की नीतियां’, राहुल गांधी का आरोप- ये भारतीयों से धोखा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 मार्च 2024। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को आरोप लगाया कि रेलवे को लेकर मोदी सरकार की नीतियां सिर्फ अमीरों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि पीएम मोदी पर विश्वास ही धोखे की गारंटी है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा किए पोस्ट में आरोप लगाया कि रेलवे की सेवाओं को लगातार महंगा किया जा रहा है, जिससे रेलवे गरीबों की पहुंच से बाहर हो रहा है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि ‘हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में यात्रा कराने का सपना दिखाकर पीएम मोदी गरीबों को ‘गरीबों की सवारी’ रेलवे से ही दूर कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने लिखा ‘कैंसिलेशन चार्ज, महंगे प्लेटफॉर्म टिकट के नाम पर हर साल किराए में 10 फीसदी इजाफा हो जाता है। लोगों को एलीट ट्रेनों की तस्वीर दिखाकर ललचाया जा रहा है, लेकिन उनमें गरीब लोग पैर भी नहीं रख सकते।’ राहुल गांधी ने दावा किया कि बीते तीन वर्षों में वरिष्ठ नागरिकों से उन्हें दी जा रही छूट वापस लेकर 3700 करोड़ रुपये इकट्ठे किए गए हैं। ट्रेनों को प्रचार के लिए आलीशान दिखाया जा रहा है। राहुल गांधी ने लिखा एसी कोच की संख्या बढ़ाकर जनरल कोच की संख्या घटाई जा रही है। ना सिर्फ मजदूर और किसान बल्कि छात्रों और सर्विस क्लास के लोग भी जनरल कोच में सफर करते हैं, लेकिन सामान्य कोच की तुलना में एसी कोच का बड़ी संख्या में निर्माण किया जा रहा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि रेलवे की प्राथमिकता से गरीब और मध्यम वर्ग नहीं है। रेलवे की नीतियां सिर्फ अमीरों को ध्यान में रखकर बन रही हैं और ये देश के 80 फीसदी लोगों से धोखा है। राहुल गांधी ने दावा किया कि मोदी पर विश्वास, धोखे की गारंटी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि रेल बजट को अलग से पेश करने की परंपरा खत्म करना, इन्हीं कारनामों को छिपाने की साजिश थी।

Leave a Reply

Next Post

जल्द होगी "एक्सीडेंट ऑर कांस्पिरेसी गोधरा" ट्रेलर और रिलीज़ की घोषणा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 04 मार्च 2024। बहुप्रतीक्षित फिल्म गोधरा फिलहाल सेंसर प्रक्रिया से गुजर रही है। फ़िल्म के मेंबर्स के लिए स्क्रीनिंग होने के बाद कैंसर से जुड़े औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सेंसर मिलने के बाद निर्माता ट्रेलर  के अनावरण के साथ एक नई रिलीज़ तारीख […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला