दमनकारी कांग्रेस सरकार की रवानगी जनता ने कर दी तय -बृजमोहन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 18 नवंबर 2023। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री एवं रायपुर दक्षिण के भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने आज मतदान पश्चात पत्रकारों को अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रदेश की जनता ने एक दमनकारी कांग्रेस सरकार की रवानगी छत्तीसगढ़ से तय कर दी है। उन्होंने कहा कि अपने भ्रष्टाचार के पैसों के दम पर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा सीटों को प्रभावित करने का भरपूर प्रयास किया। गुंडागर्दी की। परंतु छत्तीसगढ़ की भोली भाली परंतु ईमानदार जनता उनके जाल व भय में न फंसते हुए भाजपा को अपना आशीर्वाद दे दिया है। हम निश्चित तौर पर कह सकते हैं कि आने वाली 3 दिसंबर के बाद से छत्तीसगढ़ में भाजपा के सुशासन की वापसी होगी और छत्तीसगढ़ को लूटने वालों को जेल भेजा जाएगा, उनके अवैध कामों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। उन्होंने यह बातें मतदान पश्चात बूथों का निरीक्षण करके अपने चुनावी केंद्रीय चुनाव कार्यालय तत्पर में पहुंचने के बाद कही।

रायपुर की जनता से मेरा संबंध अटूट है कोई राजनीतिक ताकत इसे नहीं तोड़ सकती

इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने बाहुबल और गुंडों की फौज के बदौलत व्यक्तिगत संबंधों से बनी उनकी खड़ी फसल चुराने की कोशिश करती रही परंतु भाजपा के जांबाज निष्ठावान सिपाहियों के आगे उनकी एक न चली। साथ ही उन्होंने कहा कि रायपुर की जनता से मेरा संबंध अटूट है। दुनिया की कोई भी राजनीतिक ताकत इसे नहीं तोड़ सकती। साथ ही उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि आप कार्यकर्ताओं का अथक परिश्रम और समर्पण मेरी ताकत है। इस चुनाव में दिन रात मेहनत करके प्रचंड जीत की राह आसान बनाई है।

Leave a Reply

Next Post

विश्व कप फाइनल के लिए रेलवे की खास तैयारी, मैच के लिए चलेगी खास ट्रेन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 नवंबर 2023। वनडे विश्व कप 2023 का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होना है। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। फैंस भी पूरी तैयारी कर चुके हैं और मैच का टिकट लेकर अहमदाबाद पहुंच रहे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप