हार के भी दिल जीत ले गए डेविड मिलर, हर कोई कर रहा है सलाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

47 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेली

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 अक्टूबर 2022। भारत ने साउथ अफ्रीका को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी20 में 16 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारतीय टीम इसी के साथ पहली बार साउथ अफ्रीका को घरेलू सरजमीं पर इस फॉर्मेट में मात देने में कामयाब रही है। केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव के अर्धशतकों की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 237 रन लगाए थे, इस दौरान विराट कोहली ने भी 49 रनों की नाबाद पारी खेली थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी, मगर नंबर 5 पर बल्लेबाजी करने आए डेविड मिलर ने भारतीय गेंदबाजों के धागे खोल दिए। मिलर ने 47 गेंदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 106 रनों की नाबाद पारी खेली, हालांकि वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। साउथ अफ्रीका निर्धारित 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 221 ही रन बना पाई।

मैच खत्म होन के बाद जब सभी खिलाड़ी डगआउट की तरफ लौट रहे थे, तब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली ने डेविड मिलर को गले लगाकर उनकी इस पारी का अभिवादन किया। रोहित और कोहली ने अपने इस जेस्चर से फैंस का दिल भी जीता। बात डेविड मिलर के इस मैच के रिकॉर्ड्स की करें तो वह टी20 क्रिकेट के इतिहास में नंबर 5 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने भारत से पहले बांग्लादेश के खिलाफ 2017 में 36 गेंदों पर 101 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

वहीं टी20 क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद शतक जड़ने वाले मिलर दुनिया के मात्र दूसरे ही खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले यह कारनामा भारतीय टीम के उप-कप्तान केएल राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था।

Leave a Reply

Next Post

भदोही में दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, तीन बच्चों समेत 5 की मौत, 66 से ज़्यादा झुलसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर वाराणसी 03 अक्टूबर 2022। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दुर्गा पूजा पंडाल में आग लगने की वजह से तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत और 66 से ज्यादा लोगों के झुलसने की खबर आ रही है. घायलों में 42 को वाराणसी , 18 को औराई और 4 को प्रयागराज रेफर […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च