अमिताभ बच्चन ने सेंटा बन दी फैंस को बधाई, कंगना, आलिया ने घरवालों के साथा किया सेलिब्रेट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। बॉलीवुड के सितारे हर त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाते हैं, ऐसे में वो क्रिसमस कैसे मिस कर सकते हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट फोटो में बिग बी सेंटा बने नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन की तरह बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनोट ने भी अपने परिवार के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इंस्टाग्राम पर स्टोरी में फोटो शेयर करते हुए कंगना ने विश किया। इस तस्वीर में  बहन रंगोली, भाई, भाभी और उनका बेटा भी साथ थे।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी फैंस को क्रिसमस की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर शिल्पा ने अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को खुश रहते के लिए विश किया है। क्रिसमस ट्री के सामने बैठी शिल्पा के पास कुछ गिफ्ट्स भी नजर आ रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस के साथ पति राज कुंद्रा और बच्चे नजर नहीं आ रहे। 

आलिया भट्ट ने क्रिसमस रणबीर कपूर की फैमिली के साथ ये स्पेशल डे सेलिब्रेट किया। इस दौरान आलिया ने रेड कलर का ड्रेस पहना था जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणबीर कपूर ने व्हाइट टी शर्ट के साथ ब्लैक ब्लेजर पहना था जिसमें वह काफी स्मार्ट लग रहे थे। नीतू कपूर ने आलिया के साथ सेल्फी भी शेयर की है। मीडिया रिपोट्स की माने तो आलिया और रणबीर जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

विक्की कौशल ने हाल ही में शादी से ब्रेक के बाद काम पर वापसी की थी। लेकिन अब क्रिसमस के मौके पर वह छुट्टी लेकर पत्नी कैटरीना कैफ के पास वापस आ गए हैं। हर साल कैटरीना अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ही क्रिसमस सेलिब्रेट करती थीं, लेकिन इस साल वह अपने पति विक्की कौशल के साथ इस फेस्टिवल को मनाएंगी।

Leave a Reply

Next Post

प्रभु यीशु मसीह ने प्रेम और सद्भाव का रास्ता दिखाया, विकास का मूलमंत्र भी यही है : भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 25 दिसंबर 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज क्रिसमस पर्व पर राजधानी रायपुर के सेन्ट पॉल केथेड्रल पहुंचकर प्रार्थना में शामिल हुए और प्रदेश के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मसीही समाज सहित समस्त प्रदेशवासियों को क्रिसमस की बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय