लखनऊ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में लगी आग, जिंदा जले पांच यात्री, कई घायल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

लखनऊ 15 मई 2025। बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। आग की लपटों से झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में से एक छोड़कर बाकी चार की पहचान हो गई है।  

बस में अस्सी यात्री थे सवार

अभी तक आ रही खबरों के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी यात्रियों की पहचान हो गई है। 

गेट न खुलने की बात आ रही है सामने

प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर, ड्राइवर की पास की खिड़की से कूदकर भाग गए। 

1 किमी दूर तक दिखाई दी लपटें

प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही। 



Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट की ओर से समयसीमा तय किए जाने पर राष्ट्रपति ने उठाए सवाल, कहा- संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 15 मई 2025। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2025 को दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सवाल उठाए हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार बनाम राज्यपाल मामले में आदेश दिया था कि राज्यपालों और राष्ट्रपति को एक तय समय में उनके […]

You May Like

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री साय....|....CGPSC का बड़ा फैसला: 265 पदों के लिए 20 सितंबर से शुरू होने वाला इंटरव्यू टला, आयोग जारी करेगा नई तिथियां....|....राष्ट्रीय युवा धर्म संसद का आगाज....|....नितिन नवीन के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री....|....प्रोबेशन में 100% वेतन पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार....|....कुल्लू-मनाली में दो माह बाद खुला रोमांच का रास्ता....|....गुरुग्राम में ईडी की रेड: गोपाल कांडा के घर और फार्महाउस पर छापा मारा....|....बालिग को अपनी मर्जी से धर्म व जीवनसाथी चुनने का अधिकार....|....जिस विमान को दी थी क्लीन चिट, उसी में हुआ था दोबारा हादसा....|....पीएम मोदी के जन्मदिन पर काशी में जश्न