लिजिए प्रशासन ने इस बार कठौतिया को भी बनाया नवीन धान उपार्जन केंद्र

SAZID
शेयर करे

खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु धान खरीदी के लिए सभी तैयारी पूर्ण
एमसीबी (सरगुजा) छत्तीसगढ़ — शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 01 नवम्बर से जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में धान खरीदी प्रारंभ करने हेतु खाद्य विभाग द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण की जा चुकी है। इस वर्ष जिले में 01 नवीन धान उपार्जन केन्द्र कठौतिया प्रारंभ किया जा रहा है।
        खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कुल 24 उपार्जन केन्द्रों से धान की खरीदी की जानी है सभी 24 उपार्जन केन्द्रों के लिए नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी एवं ट्रस्टेड पर्सन की नियुक्ति की जा चुकी है। इस वर्ष धान की खरीदी बायोमेट्रिक डिवाइस से होनी है, बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्रों में बायोमेट्रिक उपकरणों की व्यवस्था एवं बायोमेट्रिक संबंधित प्रक्रियाओं में कुछ समय लगने की संभावना है उपरोक्त परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए किसानों की सुविधा हेतु खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में विगत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अनुसार ही बिना बायोमेट्रिक के किसानों से धान की खरीदी की जाएगी तथा विपणन संघ द्वारा उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक उपकरण की व्यवस्था एवं प्रक्रियाओं के पूरा होने के पश्चात बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी की जायेगी। इसके संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश सभी समितियों को दिये जा चुके है। इस वर्ष धान खरीदी हेतु जिले में कुल 17912 किसानो का पंजीयन हुआ है जिसमे से 15682 कृषक विगत खरीदी वर्ष 2022-23 से कैरी फारवर्ड हुए है एवं 2230 कृषकों का नवीन पंजीयन हुआ है। गत वर्ष पंजीकृत किसानो के धान का कुल रकबा 20932.98 था जो कि इस वर्ष बढ़कर 23407.81 हुआ है। सभी समितियों मे पर्याप्त कर्मचारियों की व्यवस्था कर ली गई है। 01 नवम्बर को धान विक्रय हेतु किसी भी समिति में किसी भी कृषक ने टोकन नहीं कटवाया है। विगत वर्ष धान की कुल खरीदी 70793.56 मि. टन हुई थी जबकि इस वर्ष धान खरीदी का लक्ष्य 85660.21 मि. टन है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी के नाम झूठ बोलने का रिकार्ड : मोदी ने छत्तीसगढ़ की कुल 5 सभाओं में 139 बार झूठ बोला है

शेयर करेप्रधानमंत्री ने कका नहीं छत्तीसगढ़ की जनता का मखौल उड़ाया मोदी, भूपेश बघेल एवं कांग्रेस से इतना डरे हुये कि 45 मिनट में 54 बार कांग्रेस का नाम लिये छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 03 नवंबर 2023। राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यध सुशील आनंद शुक्ला ने पत्रकरों […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी