रायपुर में प्रॉपर्टी-डीलर के कर्मचारी से लूटे 10 लाख रुपए, लुटेरों की तलाश शुरू

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 10 मई 2022। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार को तीन अज्ञात लोगों ने एक प्रापर्टी डीलर के साथ काम करने वाले कैशियर पर हमला किया और उससे 10 लाख रुपये लूट लिए। रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यहां बताया कि शहर के गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूनाभट्टी इलाके में दोपहर लगभग डेढ़ बजे अज्ञात बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी-डीलर के कर्मचारी आकाश यादव से 10 लाख रुपए लूट लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आकाश यादव ने पुलिस में सूचना दी है कि जब वह दोपहर लगभग डेढ़ बजे 10 लाख रुपए नगद जमा करने के लिए बैंक जा रहा था तब तीन अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला किया और उसकी मोपेड की डिक्की से 10 लाख रुपए लूट लिए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस दल को जांच के लिए घटनास्थल भेजा गया तथा लुटेरों की तलाश शुरू की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश: कांग्रेस से आए नेताओं ने बढ़ा दी है भाजपा की चिंता, मंथन में जुटी पार्टी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 10 मई 2022। मध्य प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव में नजदीकी अंतर से कांग्रेस से पिछड़ने के कारण सत्ता गंवाने वाली भाजपा अब अगले विधानसभा चुनावों के लिए पूरी सतर्कता बरत रही है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश भाजपा के मंथन में सत्ता और […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज