बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जगदलपुर, 08 सितंबर 2026। बस्तर जिले के परपा थाना क्षेत्र में एक युवक पर भरोसे में लेकर बाइक मांगने और उसे वापस नहीं करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बाइक बरामद कर ली है। आरोपी की पहचान केशलूर निवासी गजेंद्र सेठिया उर्फ गोलू (32) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को करीब 10:30 बजे केशलूर चौक के पास एक व्यक्ति बैठा था। इसी दौरान गजेंद्र वहां पहुंचा और अपनी जरूरत बताते हुए कुछ समय के लिए उसकी बाइक मांगी। बाइक मालिक ने भरोसा कर अपनी TVS राइडर (CG-17-LB-9725) उसे दे दी। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर चला गया, लेकिन वापस नहीं लौटा।

वाहन लौटाने के बजाय अपने पास रखा

काफी समय बीतने के बाद बाइक मालिक ने आरोपी से संपर्क कर वाहन वापस मांगा। आरोप है कि आरोपी ने बाइक लौटाने के बजाय उसे अपने पास ही रखा। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। जांच में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) के तहत केस दर्ज किया।

वापस अपने घर पहुंचा तो पुलिस ने पकड़ा

मामला दर्ज होने के बाद परपा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी अपने घर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उसे पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के बताए स्थान से TVS राइडर बाइक बरामद की। बाइक को जब्त करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

You May Like

बाइक मांगकर ले गया, फिर वापस नहीं की....|....सरकारी जमीन पर बना दो मंजिला मकान बुलडोजर से ढहाया....|....सबसे साफ हवा वाले शहरों में रायपुर छठवें नंबर पर....|....‘निवेशक निवेश का पर्चा लेकर आते थे, वसूली की पर्ची लेकर लौटते थे’....|....तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को रौंदा, मौके पर हुई मौत....|....बिजली बिल जमा नहीं किया तो सरकारी दफ्तर की ही कट गई बिजली....|....'मंदिर टूट गया, पर हनुमान जी टस से मस न हुए'....|....दिल्ली नहीं गुजरात में होगा राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारत ने दक्षिण कोरिया को 7-3 से रौंदा....|....किसानों के पास पारंपरिक फसलों का विकल्प