पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग पर दो जगहों पर लगा जाम, लोगों को करना पड़ रहा परेशानी का सामना

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गौरेला पेंड्रा मरवाही 24 अगस्त 2025। रविवार को पेंड्रा रतनपुर बिलासपुर मार्ग पर दो जगहों पर लगा जाम लग गया। जहां एक तरफ मुख्य मार्ग पर कोयला लदे वाहन के फंसने से कई घंटे यात्री परेशान होते रहे। वहीं दूसरी तरफ रेलवे ठेका कंपनी इरकॉन द्वारा बनाए गए रेलवे ब्रिज की मिट्टी धंसने से मालवाहक गाड़ी फंस जाने से जाम लग गया। जिसके चलते रतनपुर मार्ग पर दो जगहों पर जाम लग गया। जिसकी वजह से लोगों का परेशानी का सामना करना पड़ा है। पिछले दो दिनों से लगातार रुक रुककर बारिश ने जहां सड़कों के गुणवत्ता की पोल खोल दी है वहीं अब इससे यात्री हलकान होने लग गए हैं। पेंड्रा को रतनपुर होते हुए बिलासपुर जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर दो जगह पर जाम लगा है। पहला जाम घटोली गांव के पास लगा है, जिसमें एक कोयला लोड ट्रेलर बीच सड़क पर फंस गई है। जिसकी वजह से उसके दोनों और भारी वाहनों की कतारें लग गई हैं। जिसमें यात्री बसें भी शामिल हैं। फिलहाल जाम को खोलने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किया जा रहे हैं।

वहीं, दूसरा जाम इसी रोड पर अमरपुर एवं बसंतपुर के बीच लगा है। जिसमें रेलवे की ठेका कंपनी इरकॉन द्वारा बनाए जे रहे ओवर ब्रिज के पास की मिट्टी 1 फीट से ज्यादा धंस जाने के कारण एक मालवाहक वाहन फस जाने से जाम लगा हुआ है। जिससे वाहन ब्रिज पार नहीं कर पा रहे हैं और मुख्य सड़क पर ही जाम लग गया है।

Leave a Reply

Next Post

बिलासपुर के सरकंडा पुल पर खड़ी होकर नीचे नदी की ओर देख रही थी युवती, राहगीरों की सूझबूझ से बची जान!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 24 अगस्त 2025। शनिवार की देर रात एक युवती बिलासपुर के सरकंडा पुल पर खड़ी होकर नदी की तरफ देख रही थी। उसे ऐसा करते देख राहगीरों में हड़कंप मच गया। उन्हें लगा कि कहीं युवत नदी में न कूद जाए। मौके पर मौजूद राहगीरों की सूझबूझ ने […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव