राम गोपाल वर्मा ने एक और रिकॉर्ड किया अपने नाम

शेयर करे

दर्शको के लिए रिलीज कर रहे हैं पूरे 8 मिनट का लंबा ट्रेलर 

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 11 जून 2022। डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा के लिए साल 2022 का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट फिल्म ‘लड़की’ , अब महामारी के पिंजरे से निकलकर बॉक्स आफिस की दुनिया में पंख पसारे 15 जुलाई को रिलीज के लिए तैयार हैं। फ़िल्म के प्रमोशन में कोई कमी न हो इसीलिए राम गोपाल वर्मा एक खास अभियान चला रहे हैं जिसका नाम हैं द स्पेशल शो ऑफ लड़की : जहाँ यूट्यूब पर इस फिल्म के ट्रेलर को और बढ़ा कर दिखाया जाएगा आज शाम 5 बजे। लड़की एक इंडो-चाइनीस प्रोडक्शन फिल्म हैं। जिसमे एक्ट्रेस पूजा भालेकर मार्शल आर्ट के करतब दिखाती नजर आएंगी। जो ब्रूस ली से बहुत ज्यादा प्रभावित हैं। दरअसल पूजा, वाकई में टायकोंडो में एक्सपर्ट है और काफी टूर्नामेंट्स में हिस्सा भी ले चुकी हैं। पूजा ने अपने आप को फिल्म लड़की के हर एक स्टंट के लिए बहुत ज्यादा तैयार किया और दिन रात पसीने एक करके मेहनत भी की हैं। 

द स्पेशल शो ऑफ लड़की , ये 8 मिनट का एक लंबा ट्रेलर होगा जो की फ़िल्म की बारीकियों का संक्षिप्त रूप से विवरण देगा और ये फीचर फिल्म इंडस्ट्री का अब तक दिखाया जानेवाला एकमात्र सबसे लंबा ट्रेलर होगा। जिस पर राम गोपाल वर्मा कहते हैं,” मैं एक साधारण सा ट्रेलर रिलीज नही करना चाहता था जिससे कहानी की मुख्य कहानी दब जाए और दर्शक तक पूरी बात न पहुँच सके।

मैं दर्शको को समय देना चाहता हूं तांकि वो कहानी के सार और उसकी भावनात्मक पहलू को समझ सकें और उसे महसूस कर सकें। मैं ये भी समझाना चाहता हूं कि लड़की सिर्फ एक मार्शल आर्ट पर बनी फिल्म नही हैं बल्कि ये एक त्रिकोणात्मक प्रेम कहानी है। उसके साथी और ब्रुस ली के बीच जहाँ पर लड़की की अग्निपरीक्षा शुरू होती है कि वो अपने आर्ट को चुने या अपने प्यार को”.    लड़की फिल्म 15 जुलाई को चाइना में भी रिलीज हो रही हैं।

लड़की का निर्माण आर्टसी मीडिया द्वारा किया गया है, जिसका निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है और इसमें पूजा भालेकर, पार्थ सूरी, राजपाल यादव और अभिमन्यु सिंह हैं और यह 15 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज़ होगी, जिसमें चीन सहित 25,000 से अधिक स्क्रीन शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

'विक्रम वेधा' से एक्शन अवतार में वापसी कर रहे हैं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 11 जून 2022। पुष्कर और गायत्री द्वारा निर्देशित ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर अपकमिंग फिल्म “विक्रम वेधा” की शूटिंग पूरी हो गई है। इस फिल्म में राधिका आप्टे भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।   इस फिल्म में ऋतिक और सैफ के साथ काम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप