बेमेतरा ब्लास्ट : फैक्टरी के सामने फिर शुरु धरना प्रदर्शन, परिजनों ने की 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बेमेतरा 31 मई 2024। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा में बीते 25 मई शनिवार की सुबह 7.50 बजे स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड कंपनी के फैक्टरी में ब्लास्ट हो गया था। घटना में एक की मौत, सात घायल और आठ लोग लापता हैं। कंपनी के बाहर एक बार फिर से ग्रामीणों व परिजनों का धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। यह धरना प्रदर्शन ग्रामीणों व छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा किया जा रहा।  दरअसल, कंपनी की ओर से अब तक एक मृतक और छह लापता लोगों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये राहत राशि दी गई है। दो लापता लोगों के परिजनों ने राशि नहीं ली है, ये लोग 50-50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी को पूरी तरह से बंद करने की मांग जारी है। शुक्रवार को सुबह 10 बजे से कंपनी के बाहर ग्रामीणों द्वारा धरना दिया जा रहा है। इसके अलावा क्षेत्र के करीब 22 गांव के लोगों की कल रात गुरुवार को एक साथ बैठक भी हुई है। आने वाले दिनों के रायपुर बंद कराने की तैयारी है।

प्रशासन की जांच शुरू 

इधर, मामले में प्रशासन ने जांच बैठाया है। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के आदेशानुसार ग्राम पिरदा, तहसील भिभौरी जिला बेमेतरा में स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में 25 मई को हुई दुर्घटना (बलास्ट) में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल, 08 अन्य श्रमिक लापता है। इस घटना की दण्डाधिकारी जांच के किए बेरला एसडीएम पिंकी मनहर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।आम जनता, संस्था, अन्य व्यक्ति जो उक्त घटना के सबंध में अपना मौखिक व दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करना चाहते है, वे बेरला एसडीएम के  न्यायालयीन कक्ष में 7 जून से आगामी 10 दिवस तक कार्यालयीन समय में पूर्व प्रस्तुत कर सकते है।
इन बिंदूओं पर की जाएगी जांच
– दुर्घटना (ब्लास्ट) का कारण क्या था? 
– फैक्टरी प्रबंधन द्वारा किए गए सुरक्षात्मक उपाय का परीक्षण।
– अनुज्ञप्ति, भंडारण, उपयोग आदि का विवरण की जानकारी।  
– दुर्घटना (विस्फोट) के लिये यदि कोई त्रुटि/लापरवाही है तो उत्तरदायित्व का निर्धारण।

Leave a Reply

Next Post

कलाकार के लिए शरीर और दिमाग के साथ गहरा संबंध बनाने की जरूरत-बिजय आनंद

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 01 जून 2024। बिजय आनंद, जैसा कि हम सभी जानते हैं, बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। बहुमुखी प्रतिभा वास्तव में उनके डीएनए में है और यही कारण है कि वह जो भी करते हैं, उसे पूरी प्रतिबद्धता के साथ करने के लिए जाने जाते […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान