छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता ने बीजेपी को ऐतिहासिक जनमत दिया : अरुण साव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 12 दिसंबर 2023 । छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 दिसंबर को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इस शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई बड़े नेता शामिल होंगे. वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल और डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. इस बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने विपक्ष के नेताओं को आमंत्रण करने पर कहा, पूरे छग को आमंत्रित किया है तो विपक्ष के नेता भी आमंत्रित है. राजनीतिक और धार्मिक संगठन को समारोह के साक्षी बने आमंत्रित करता हूं।

कितने लोग शपथ लेंगे इस पर अरुण साव ने कहा कि कितने लोग शपथ लेंगे यह समय पर पता चल जायेगा. जनता को किस तरह से साधेंगे इसपर अरुण साव ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. हर एक कार्यकर्ता की चिंता पार्टी करती है. संगठन के काम और समाजसेवा में सबका उपयोग करने वाले है।

Leave a Reply

Next Post

‘मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा, कुछ मांगने से बेहतर मैं मरना समझूंगा : शिवराज सिंह चौहान

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 12 अक्टूबर 2023। लगभग 17 साल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे  शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से बेहतर वे मरना समझेंगे और उन्होंने अपने बारे में कभी कोई फैसला नहीं किया, आगे भी पार्टी ही उनके बारे में फैसला […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव