मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने पूरे जोश के साथ तैयार है जनता : अमित शाह

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 01 मई 2024। कटघोरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए पूरे जोश के साथ तैयार है। अमित शाह ने कहा कि, कांग्रेस को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का न्यौता भेजा, लेकिन उन्होंने दुत्कार दिया। माइनोरिटी को फायदा पहुंचाने और वोट बैंक के लिए ऐसा किया। भूपेश कका की सरकार थी, लेकिन नक्सलवाद को बढ़ावा देते रहे। फिर हमारी सरकार बनी, विजय शर्मा डिप्टी सीएम बने और 4 महीने में ही 45 नक्सलियों को ढेर कर दिया। कई ने सरेंडर कर दिया। मोदी जी ने 2014 में कहा था कि हमारी सरकार जो बनेगी गरीबों की होगी। मोदी जी ने इन सालों में ढेर सारे काम किए। घर में नल से जल दिया, प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो चावल, शौचालय बनाकर दिया। कोरोना का टीका लगवाया है। किसी को चार आना देना पड़ा है क्या।

शाह ने कहा कि, दो चरणों में मोदी जी सेंचुरी मारकर आगे निकल गए हैं। अब तीसरे चरण में 400 पार हैं। कोरबा सरोज पांडेय के लिए कठिन सीट है। फिर भी हमने आप पर भरोसा कर इन्हें उतार दिया। आप कहते हो हमारे नेता को बड़ा बनाइये, लेकिन हमने तो बड़ी नेत्री को ही आपके बीच उतार दिया है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमिकों के साथ खाया बोरे बासी, कहा- ये झोपड़ी में रहकर लोगों के लिए महल बनाते हैं, इन पर टिका है हमारा विकास

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 01 मई 2024। मजदूर दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर के गांधी चौक में आयोजित ‘कामगारों का सम्मान समारोह’ में शामिल हुए. इस दौरान सीएम साय ने श्रमिकों के साथ बोरे बासी भी खाया. वहीं मुख्यमंत्री ने श्रमिक दिवस की सभी श्रमिकों […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान