अमेरिका में राहुल गांधी की ट्रक ड्राइव, लगवाया सिद्धू मूसेवाला का गाना…ड्राइवर की कमाई सुन रह गए दंग

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वांशिगटन 13 जून 2023। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं। हाल ही में वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क तक 190 किलोमीटर की यात्रा उन्होंने एक ट्रक से की। इस दौरान राहुल ने ट्रक ड्राइवर तेजिंदर गिल से बातचीत भी की। राहुल ने इस बातचीत का वीडियो भी शेयर किया है। राहुल गांधी ट्रक ड्राइवर से उसकी कमाई के बारे में भी सवाल करते हैं। ड्राइवर तेजिंदर गिल ने जब अपनी महीने की  कमाई बताई तो सुनकर राहुल भी दंग रह गए। इस दौरान राहुल ने कहा कि अमेरिका के ट्रक भारत से ज्यादा आरामदायक हैं, ये ड्राइवर के कंफर्ट को देखकर बनाए गए हैं। इस दौरान तेजिंदर गिल ने बताया कि यहां ट्रक में सेफ्टी बहुत ज्यादा है, न कोई पुलिसवाला तंग करता है, न चोरी का डर है। बस ओवरस्पीडिंग में चालान जरूर कटता है।

राहुल ने पूछा कितना कमा लेते हो?

ड्राइवर तेजिंदर गिल ने राहुल गांधी को बताया कि अगर आप अमेरिका में ड्राइवरी करते हैं, तो आराम से  महीने में 4-5 लाख रुपए बन जाता है। जिसका खुद का ट्रक है वो आराम से 8-10 हजार डॉलर कमा लेता है, यानि भारत के हिसाब से महीने में 8 लाख रुपए बना सकते हैं। तेजिंदर गिल की बात सुनकर राहुल गांधी भी हैरान हो गए और पूछा- क्या 8 लाख रुपए। गिल कहता है हां जी दरअसल यहां इस इंडस्ट्री में पैसा बहुत है, जिन लोगों के पास इंवेस्ट करने का पैसा नहीं है, उनके लिए ये विकल्प अच्छा है।

राहुल ने लगवाया सिद्धू मूसेवाला का गाना

ट्रक ड्राइवर राहुल से पूछता है कि क्या आप गाना सुनेंगे? इस पर राहुल कहते हैं, हां लगाओ। ट्रक ड्राइवर कहता है कि हमारी रिक्वेस्ट है राहुल जी, हमारा कांग्रेस कार्यकर्ता था सिद्धू मूसेवाला, उसे इंसाफ नहीं मिला। राहुल कहते हैं- हां बिल्कुल, उसका गाना लगाओ. 295…मैं उसे काफी पसंद करता था। इसके बाद राहुल गांधी ने ट्रक ड्राइवर के साथ नाश्ता भी किया और वहां मौजूद लोगों ने राहुल के साथ फोटो भी खिंचवाई।

Leave a Reply

Next Post

"आईसीसी ट्राफी जीतना तुम्हारे बस की बात नहीं” राहुल द्रविड़, रोहित शर्मा पर भड़के रवि शास्त्री, बीसीसीआई को भी सुनाई खरी खरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 13 जून 2023। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी शिकस्त खेलने के बाद भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री काफी भड़कते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने भारत की हार पर टीम इंडिया के हेड कोच के साथ-साथ खिलाड़ियों की […]

You May Like

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: भारत दौरे पर आएंगे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग....|....नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं - राज्यपाल श्री डेका....|....आईआरसीटीसी होटल मामला: लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय....|....31 साल बाद फिर सुर्खियों में झिरन्या....|....33 साल प्लॉट का इंतजार और आज सब्र टूटा....|....सागर जहरीली शराब कांड : आरोपियों पर प्रशासन ने कसा शिकंजा....|....रात में सड़क पर मौत बनकर खड़ा था दंतैल, सामने आते ही युवक को कुचला....|....हॉस्टल से निकला 9 साल का मासूम फिर नहीं लौटा....|....सीएम विष्णुदेव साय समेत मंत्रियों ने किया 80s रेट्रो एआई ट्रेंड....|....25 सालों में मोदी ने गोधरा से लेकर जेन जी आंदोलन तक का सफर तय किया - कांग्रेस