पति के ऑफिस में पत्नी का बार-बार आना , अभद्र भाषा के साथ माहौल खराब करना क्रूरता, ऐसे प्रताड़ना से तंग पति को तलाक का अधिकार; पत्नी की अपील खारिज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की बिलासपुर हाईकोर्ट में पत्नी की क्रूरता को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है. अपने फैसले में हाईकोर्ट ने पत्नी का पति के ऑफिस में बार-बार आना और अभद्र भाषा के साथ माहौल खराब करना क्रूरता की श्रेणी में आएगा. साथ ही पत्नी का बिना किसा सबूत के पति की महिला सहकर्मी के साथ अनैतिक संबंध की शिकायत मंत्री से करना भी पत्नी की क्रूरता की श्रेणी में माना जाएगा.

दरअसल ये पूरा मामला तलाक से जुड़ा हुआ है. पत्नी द्वारा लगातार प्रताड़ना, गाली गलौज, वेतन को छीनने से परेशान पति के तलाक आवेदन को निचले अदालत ने मंजूर कर लिया.  इस फैसले को पत्नी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी. जिसे लेकर हाईकोर्ट की विशेष टिप्पणी सामने आई है.

पत्नी करती अभद्ग भाषा का उपयोग
दरअसल धमतरी के कुरूद में पदस्थ का विवाह रायपुर निवासी एक विधवा महिला से वर्ष 2010 में विवाह हुआ था. इसके बाद दोनों से एक बच्चा हुआ. समय बीतने के बाद पति का आरोप रहा कि पत्नी उसके पैसों को बर्बाद कर रही है. उसके माता पिता से उसको मिलने नहीं देती. पति के पैसों से ही कोयला ढुलाई का बिना अनुमति व्यवसाय करने लगी. विरोध करने पर पति के साथ गाली गलौज करने लगी. इतना ही नहीं ऑफिस की सहकर्मी के साथ अनैतिक संबंध का आरोप लगाते हुए पत्नी बार बार ऑफिस जाती थी और अभद्र भाषा का उपयोग कर माहौल खराब करती थी.

हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
अब तलाक के निचली अदालत के फ़ैसले को HC ने बरकरार रखते हुए पत्नी की अपील की खारिज करते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी दी है. जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस राधा किशन अग्रवाल के डिवीजन बेंच ने फैसले में कहा कि पत्नी का पति के ऑफिस में बार-बार आना और अभद्र भाषा के साथ माहौल खराब करना क्रूरता के श्रेणी में आता है. साथ ही पत्नी द्वारा पति के खिलाफ बिना किसी तथ्य के सहकर्मी महिला के साथ अनैतिक संबंध की शिकायत मंत्री से करना भी पत्नी की क्रूरता श्रेणी में आएगा.

Leave a Reply

Next Post

भाजपा नेता को गोलियों से भून कर हत्या, एक कर्मी भी गोली लगने से जख्मी, फायरिंग की आवाज सुन परिजन और स्थानीय लोग पहुंचे

शेयर करेरघुवीर स्वर्णकार जमीन पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्हें आनन फानन में गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           समस्तीपुर 28 अगस्त 2022। बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि समस्तीपुर में एक भाजपा नेता को बदमाशों ने गोलियों से भून […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप