प्रियंका के स्वागत में लगी 30 फीट की गदा, ‘बजरंग बली’ के सहारे कांग्रेस का हार्ड हिंदुत्व

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जबलपुर 12 जून 2023। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के चुनाव अभियान का शंखनाद करने जबलपुर आई प्रियंका गांधी के स्वागत में लगाई गई 30 फीट की गदा आकर्षण और चर्चा का केंद्र बन गई है। कर्नाटक चुनावों में बजरंग बली का मुद्दा कांग्रेस को घेरने के लिए इस्तेमाल हुआ था। वहीं, मध्य प्रदेश में बजरंग बली के सहारे कांग्रेस भाजपा को घेरने की कोशिश कर रही है। आदि शंकराचार्य चौक में बजरंग बली की 30 फीट ऊंची गदा सजाई गई है।  बजरंग बली और गदा लगाने के लिए कई मायने लगाए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा के मुताबिक हनुमान जी की 30-30 फुट की गदा पूरे शहर में लगाई गई है। यह न्याय के विजय का प्रतीक है। पूर्व वित्त मंत्री और पश्चिम विधानसभा से विधायक तरुण भनोत ने कहा कि भाजपा ने भगवान श्री राम के नाम का दुरुपयोग किया है। भगवान हनुमान श्री राम के अनन्य भक्त हैं। जिस तरह से उनकी गदा कर्नाटक में चली है, वह मध्य प्रदेश में भी होगा। 

दरअसल, कर्नाटक चुनाव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े बजरंग दल पर प्रतिबंध के मुद्दे पर जमकर राजनीति हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बजरंग बली के नाम पर वोट मांगे थे। भाजपा के नेताओं ने बजरंग दल पर प्रतिबंध को बजरंग बली के अपमान से जोड़ा था। जबलपुर में तो बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ तक की थी। इस वजह से जबलपुर में बजरंग बली और गदा का महत्व और भी बढ़ जाता है। 

कमलनाथ का भी है महत्व
कमलनाथ को कांग्रेस हनुमान भक्त के तौर पर प्रकट कर रही है। उनके साथ ही उनके बेटे नकुल नाथ के फोटो भी आदि शंकराचार्य चौक पर लगे हैं, जहां यह बड़ी गदा लगाई गई है। केके मिश्रा का कहना है कि कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व में यह चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नारी सम्मान योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये देगी। पांच सौ रुपये में गैस सिलेंडर देगी। साथ ही 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 यूनिट का बिजली बिल हाफ होगा। किसानों का कर्ज माफ होगा। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी।

Leave a Reply

Next Post

दुनिया के विकास में भारत हरसंभव मदद को तैयार, वाराणसी में जी-20 मेहमानों से बोले पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 12 जून 2023। जी-20 सम्मेलन के तहत वाराणसी में सोमवार को आयोजित विकास मंत्रियों की बैठक से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष वीडियो संबोधन हुआ। पीएम मोदी ने कहा कि विकास को बनाए रखना सामूहिक जिम्मेदारी है। दुनिया के विकास में भारत हरसंभव […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप