छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में तीन नक्सली गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 19 मई 2022। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर में सुरक्षा बलों ने अलग-अलग अभियानों में बुधवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से एक के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। बीजापुर जिले की पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के बासागुड़ा और गंगालूर थाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत बुधवार को बासागुड़ा थाना के जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों को तिमापुर और पुतकेल गांव की ओर रवाना किया गया था। अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की कुलीन कोबरा इकाई, सीआरपीएफ की 85वीं बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीमें अभियान में शामिल थीं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने अभियान के तहत पुतकेल गांव के निकट से दो माओवादियों बाड़से बुधरा (25) और माड़वी भीमा (29) को गिरफ्तार कर लिया। एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने गंगालूर थाना क्षेत्र में एक अन्य नक्सली तुलसीराम मदियम (21) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकरियों ने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों के खिलाफ अपहरण, हत्या एवं लूट की घटना में शामिल होने का आरोप है।

लिस अधिकारियों ने बताया कि बाड़से बुधरा के सर पर एक लाख रुपये का इनाम है। वह माओवादियों के स्थानीय संगठन दस्ते (एलओएस) का सदस्य है, जबकि माडवी और मदियम मिलिशिया के सदस्य हैं। अधिकारी ने कहा कि बडसे जनवरी 2022 में एक ग्रामीण की हत्या में शामिल था, जबकि मदियम दिसंबर 2020 में अपहरण, हत्या और लूटपाट की घटनाओं में शामिल था।

Leave a Reply

Next Post

’लवफेस्ट' में प्यार को सेलिब्रेट करते दिखा मॉडर्न लव मुंबई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 19 मई 2022। अमेज़न ओरिजिनल सीरीज़ मॉडर्न लव मुंबई के शानदार लॉन्च के बाद, जिसे बड़े पैमाने पर दर्शकों और क्रिटिक्स से सरहाना मिल मिल रही है, सपनों के शहर मुंबई में सेलिब्रेट करते देखा गया। इस इवेंट का नाम था लवफेस्ट। प्राइम वीडियो ने […]

You May Like

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड....|....टी20 सीरीज: वैभव सूर्यवंशी से डरा न्यूजीलैंड!....|....बड़े पर्दे पर दिखेगी मुंबई अंडरवर्ल्ड की कहानी....|....जेलर 2 विवाद: मोहनलाल के बॉडी डबल ने तोड़ी चुप्पी....|....एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शनों का विदेशी कनेक्शन?....|....सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच....|....खादी का नया अवतार, जेन-ज़ेड के साथ स्वदेशी का विस्तार