मुस्लिम बाहुल्य व आरक्षित सीटों पर कम मतदान से बढ़ीं धड़कनें, यहां वोटिंग में सबसे अधिक गिरावट

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 06 फरवरी 2025। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य और आरक्षित सीटों पर मतदान प्रतिशत में 2020 की तुलना में गिरावट देखी गई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 2020 की तुलना में 2025 में कई सीटों पर मतदान कम हुआ, जबकि कुछ सीटों पर मामूली वृद्धि दर्ज की गई। आरक्षित सीटों की बात करें तो 2020 की तुलना में 2025 में लगभग सभी सीटों पर मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। सबसे अधिक गिरावट करोल बाग सीट पर देखी गई। वहीं, मुस्लिम बाहुल्य ओखला सीट पर सबसे अधिक गिरावट देखी गई। कम मतदान ने राजनीतिक दलों की धड़कन बढ़ गई है। 

2013 के चुनाव में आप की एंट्री से पहले आरक्षित सीटों पर कांग्रेस का कब्जा रहा था। 1993 में 13 आरक्षित सीटों में से आठ भाजपा और पांच पर कांग्रेस प्रत्याशी जीते थे। तब भाजपा ने सरकार बनाई थी। 1998 में 12 आरक्षित सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2003 में कांग्रेस 10 सीटों पर जीती थी। दो सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 

2008 में कांग्रेस ने 9, भाजपा ने 2, बसपा ने एक सीट पर जीत हासिल की। तब कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। 2013 में आप को 9, भाजपा को 2 और कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली थी। आप-कांग्रेस ने गठबंधन सरकार बनाई थी। 2015 और 2020 में सभी सीटों पर आप जीती थी।

Leave a Reply

Next Post

अमेरिका से प्रवासी भारतीयों के निर्वासन पर लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा, बिरला ने लगाई फटकार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 06 फरवरी 2025। संसद के दोनों सदनों राज्यसभा और लोकसभा में गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। विपक्ष ने अमेरिका से प्रवासी भारतीयों को निर्वासित किए जाने और प्रयागराज महाकुंभ हादसे में लोगों की मौत सहित विभिन्न मुद्दों पर जमकर हंगामा किया। इस वजह से […]

You May Like

चार दोषियों को उम्रकैद, एक को एक साल की सजा....|....भाजपा सरकार जनता की आवाज कुचलने पुलिस को आगे कर कोल कंपनी से दोस्ती निभा रही....|....अडानी को जल, जंगल, जमीन सौंपने यूसीसी लागू करने जा रहे - कांग्रेस....|....तिमाही नतीजों में बैंक ऑफ इंडिया का जलवा....|....मुंबई में 'पॉपॉईज' का पहला साल सुपरहिट, अब दोगुने विस्तार की तैयारी....|....मुंह का अल्सर न करें नजरअंदाज, बच सकती है जिंदगी: हेड एंड नेक कैंसर पर विशेषज्ञ की चेतावनी....|....यूनियन बैंक का दमदार Q1 प्रदर्शन, ₹5,332 करोड़ का मुनाफा....|....पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार