बिहार में पार्किंग विवाद को लेकर खूनी खेल, बुजुर्ग की मौत के बाद कार सवार 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

औरंगाबाद 16 जनवरी 2024। बिहार के औरंगाबाद जिले में कार खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद में सोमवार को चार लोगों की हत्या कर दी गई, जिनमें से तीन पड़ोसी झारखंड के रहने वाले थे। औरंगाबाद के पुलिस उपाधीक्षक मोहम्मद अमानुल्ला खान के अनुसार, घटना नबीनगर इलाके में हुई जहां एक दुकानदार ने अपनी दुकान के सामने एक कार को खड़ी करने पर आपत्ति जताई। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि इसके बाद कार में सवार एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी, जिससे एक बुजुर्ग राहगीर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि इससे स्थानीय लोग भड़क गए और उन्होंने कार में बैठे लोगों की पिटाई कर दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। उन्होंने कहा, “घटना में दो अलग-अलग समुदायों के सदस्य शामिल हैं, लेकिन झड़प का कारण सांप्रदायिक नहीं था। फिर भी, घटनास्थल पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए बल की तैनाती की गई है।” पुलिस उपाधीक्षक के मुताबिक, कार झारखंड के पलामू जिले से आई थी और उसमें सवार लोग हैदरनगर इलाके के रहने वाले थे। उन्होंने कहा, “नबीनगर पहुंचने पर, चालक तैतारिया मोड़ पर एक दुकान के सामने वाहन खड़ा करके रुक गया। दुकानदार ने विरोध किया, जिससे तीखी नोकझोंक हुई। कार में सवार लोगों में से एक ने पिस्तौल निकाली और गोली चला दी जो एक राहगीर को लगी।

क्रोधित भीड़ ने कार में बैठे लोगों पर किया हमला 
पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राम शरण चौहान के रूप में हुई है और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी, जिससे वहां एकत्र हुई भीड़ क्रोधित हो गई। उन्होंने बताया, “क्रोधित भीड़ ने कार में बैठे लोगों पर हमला कर दिया। जब तक पुलिस दल मौके पर पहुंचकर भीड़ को तितर-बितर करता तब तक मोहम्मद मुजाहिद, चरण मंसूरी और मोहम्मद अंसारी को पीट-पीटकर मार डाला गया।” खान ने कहा कि दो अन्य व्यक्ति, वकील अंसारी और अजीत शर्मा जख्मी हुए हैं। औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती अंसारी की हालत स्थिर है, जबकि शर्मा की हालत को देखते हुए उन्हें गया के एक अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि चौहान पर किसने गोलीबारी की और उन लोगों की पहचान भी की जा रही है, जिन्होंने कार में सवार लोगों पर हमला किया था। 

Leave a Reply

Next Post

कोरोना से होने वाली मौतों ने बढ़ाई चिंता; देश में एक दिन में तीन की मौत, 180 नए संक्रमित भी मिले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 16 जनवरी 2024। कोरोना महामारी एक बार फिर तेजी से पैर पसार रहा है। हर दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि भारत में सिर्फ एक दिन में कोविड-19 के 180 नए मामले सामने आए हैं। इससे संक्रमण के सक्रिय मामलों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप