कोरबा में हाथी का आतंक, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे से रख रही नजर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 22 दिसंबर 2025। कोरबा वन मंडल में एक नर हाथी का विचरण ग्रामीणों के लिए खौफ का सबब बन गया है। पिछले कुछ दिनों में तीन लोगों की जान लेने के बाद, यह हाथी लगातार कोरबा जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में घूम रहा है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात में जागने के लिए मजबूर हैं, जबकि वन विभाग की टीमें ड्रोन कैमरे की मदद से 24 घंटे हाथी पर नजर रखे हुए हैं। यह हाथी पहले बिलासपुर रेंज में एक महिला को मौत के घाट उतारने के बाद कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल पहुंचा था। वहां इसने दो और महिलाओं को अपना शिकार बनाया। इसके बाद, हाथी ने कोरबा शहर से लगे बालको रेंज में भी एक ग्रामीण की जान ले ली और आसपास के जंगलों में विचरण करने लगा।

वर्तमान में यह हाथी करतला रेंज के सुईयारा जंगल के बड़मार बीट में डेरा डाले हुए है। जानकारी के अनुसार, यह पिछले 72 घंटों में लगभग 75 किलोमीटर की दूरी तय कर चुका है और करीब 40 गांवों से गुजरा है। हाथी का सफर कई गांवों के बीच और खेतों से होते हुए गुजर रहा है, जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

वन विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष सतर्कता बरती है। दो अलग-अलग वन विभाग की टीमें हाथी पर लगातार 24 घंटे नजर रखे हुए हैं। इन टीमों द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से हाथी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। 

Leave a Reply

Next Post

RD योजना के नाम पर 200 खाता धारकों से ठगी, ऑनलाइन बेटिंग में उड़ाए पैसे, दीपक देवांगन गिरफ्तार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 22 दिसंबर 2025। जांजगीर चांपा जिले के चांपा पुलिस ने पोस्ट ऑफिस में RD योजना के नाम पर लगभग200 खाता धारकों से 1 करोड़ से अधिक राशि की ठगी के मामले में आरोपी दीपक देवांगन 35 वर्ष को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जोकि […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान