सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल की रिट याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने नहीं की थी सुनवाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 24 सितम्बर 2023। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल की है। बता दें कि इससे पहले हेमंत सोरेन ने सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने हेमंत सोरेने को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा था। 

समन के बावजूद नहीं पहुंचे हेमंत सोरेन
बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा है। सोरेन को पहली बार 14 अगस्त को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा गया था लेकिन सोरेन पेश नहीं हुए। इसके बाद 25 अगस्त और 9 सितंबर को भी हेमंत सोरेन को समन भेजे गए लेकिन सोरेन पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। हेमंत सोरेन के असहयोगात्मक रवैये के चलते ईडी गैर जमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में आवेदन कर सकती है। 

हेमंत सोरेन ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) 2002, की धारा 50 और 63 की वैधता पर सवाल उठाया है। दरअसल हेमंत सोरेन को डर है कि जांच एजेंसियों को धारा 50 के तहत पूछताछ के दौरान ही किसी को गिरफ्तार करने का अधिकार है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हेमंत सोरेने को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी का डर सता रहा है, यही वजह है कि वह ईडी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं। 

सोरेन को कई बार समन भेज चुकी है ईडी
बता दें कि ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा है। सोरेन को पहली बार 14 अगस्त को पूछताछ के लिए रांची स्थित जोनल कार्यालय में पेश होने का समन भेजा गया था लेकिन सोरेन पेश नहीं हुए। इसके बाद 24 अगस्त और 9 सितंबर को भी हेमंत सोरेन को समन भेजे गए लेकिन सोरेन पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे। हेमंत सोरेन के असहयोगात्मक रवैये के चलते ईडी गैर जमानती वारंट लेने के लिए कोर्ट में आवेदन कर सकती है। ईडी इस मामले में रांची के पूर्व डीसी आईएएस छविरंजन समेत 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

कोविड से शरीर में हुए प्रतिकूल प्रभावों को दूर करने में फिजियोथेरेपिस्ट की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेफिजियोथैरेपी की विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाने की जरूरत : उपमुख्यमंत्री सिंहदेव छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 24 सितंबर 2023। कोरोना महामारी के कठिन दौर के बाद लोगों के शरीर में जो प्रतिकूल प्रभाव हुए, उसे दूर करने में फिजियोथैरेपिस्ट ने बड़ी भूमिका निभाई। इस दौरान हम सबने इसके महत्व के […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'