श्रद्धा से भी खतरनाक मर्डर, पत्नी के टुकड़े कर कुत्तों के झुंड के बीच छोड़ा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

साहिबगंज 18 दिसंंबर 2022। झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा हत्याकांड से भी खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शनिवार शाम इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। साहिबगंज में एक शख्स पर आरोप है कि उसने अपनी 22 वर्षीय पत्नी रबिता पहाड़िन  को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका रबिता पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी। दिलदार पर आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया।  यह भी पता चला है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी। 

 शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे
 मीडिया रिपोर्ट  के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव शनिवार की शाम छह बजे बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया। बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

दिल्ली में आफताब ने दी थी श्रद्धा को दर्दनाक मौत
गौरतलब है कि दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका श्रद्धा की बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को 18 दिनों तक फ्रिजर में रखा। वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हत्याकांड की जांच फिलहाल जारी है।

Leave a Reply

Next Post

पाले ने लुढ़काया पारा, जमने लगी ओस की बूंदे, न्यूनतम तापमान 4 डिग्री पर पहुंचा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अम्बिकापुर 18 दिसंबर 2022। उत्तरी छत्तीसगढ़ में सर्द हवाओं के साथ कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। खासकर सरगुजा और जशपुर जिले में असर दिखना शुरू हो गया है। रविवार के मैनपाट व सामरी पाट में पाले की चादर घास के मैदान और पत्तियों […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय