छलका जेलेंस्की का दर्द: यूक्रेन के राष्ट्रपति बोले- ‘जंग में सबने अकेला छोड़ा रूस को माफ नहीं करेंगे’, अब तक 137 की मौत

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीवी 25 फरवरी 2022। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में जबर्दस्त जंग जारी है। चारों ओर खौफ व तबाही का मंजर नजर आ रहा है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलादिमिर जेलेंस्की का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा- ‘जंग में सबने अकेला छोड़ दिया, जिन्होंने जान गंवाई वे यूक्रेन के हीरो से कम नहीं हैं।’ उन्होंने नागरिक ठिकानों पर रूसी हमलों की निंदा की। यूक्रेन में अब तक 137 सैनिकों व नागरिकों की मौत की खबर है। बमबारी में 316 लोग घायल हुए हैं। 

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि रूस की यह हरकत गलत है। उसने पहले दावा किया था कि वह सिर्फ सैन्य ठिकानों पर ही हमला करेगा, लेकिन रूसी सेना और जंगी जहाज नागरिक इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। वे लोगों को मार रहे हैं। शांत शहरों को सैन्य ठिकानों में बदल रहे हैं। इसे कभी माफ नहीं किया जाएगा। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि ओडेसा द्वीप पर रूस ने कब्जा कर लिया है। वहां तैनात सभी यूक्रेनी सीमा रक्षक मारे जा चुके हैं। उन्होंने रूसी आक्रमण का जवाब देने के लिए रूस के साथ पूर्ण सैन्य घेराबंदी का भी आदेश दिया। यह घेराबंदी 90 दिन चलेगी। सैन्यकर्मियों और सेना में सेवा देने योग्य देशवासियों को तैनात करने को कहा गया है। यूक्रेन मंत्रिमंडल को वित्तीय व अन्य संसाधन जुटाने का भी निर्देश दिया गया है। 

एक सप्ताह में रूस समर्थित सरकार बनेगी
उधर, यूक्रेन पर रूसी हमले जारी हैं। दूसरे दिन भी रूसी विमानों ने बमबारी की। जंग शुरू हुए शुक्रवार सुबह 24 घंटे हो गए। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों के अनुसार अगले 96 घंटों में यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस कब्जा कर लेगा। इसके एक सप्ताह के भीतर वहां की मौजूदा सरकार के स्थान पर रूस समर्थित सरकार काबिज हो सकती है। 

रूस के दो लड़ाकू विमान मार गिराने का दावा
यूक्रेन की राजधानी कीव में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के दो और एयरक्राफ्ट मार गिराए हैं। उसका दावा है कि उसने रूसी सेना को बहुत नुकसान पहुंचाया है। अब तक सात एयरक्राफ्ट, छह हेलीकॉप्टर और 30 टैंकों को तबाह कर दिया है। 

Leave a Reply

Next Post

UP Assembly Elections : पांचवें चरण की 61 सीटों पर आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 25 फरवरी 2022। उत्तर प्रदेश के सात चरणों में होने वाले चुनाव जैसे-जैसे आगे बढ़ रहे हैं, नेताओं के हमले भी एक दूसरे पर तेज हो रहे हैं। पांचवें चरण का प्रचार शुक्रवार शाम को थम जाएगा। इस चरण में अवध और पूर्वांचल के 11 […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ