शहीद दिवस: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भोपाल 30 जनवरी 2022। मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री निवास में सीएम चौहान ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर और मध्य प्रदेश बीज निगम के उपाध्यक्ष डॉ राजकुमार सिंह कुशवाह ने भी महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर सीएम ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी हर साल 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  स्मार्ट उद्यान, भोपाल में पर्यावरण प्रेमी युवाओं के साथ करंज और राज्य के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के साथ बीजा का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री चौहान हर दिन एक पौधा लगाते हैं और प्रदेशवासियों को भी वृक्षारोपण करने के लिए प्रेरित करते हैं।

Leave a Reply

Next Post

नए रियलिटी शो "अब हंसेगा इंडिया" से होगा जॉनी लीवर, भाग्यश्री, अनीस बज़्मी का वेलकम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 30 जनवरी 2022। स्टार क्राफ्ट मनोरजंन प्राइवेट लिमिटेड बहुत जल्द एक नया शो लेकर आ रहा है जिसका नाम है “अब हंसेगा इंडिया”। इस शो की टैगलाइन यह है कि आपके अंदर कोई टैलेंट है तो अच्छी बात है, अगर टैलेंट नहीं भी हो तो […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट