करोना का फिर कहर: थाणे में 13 से 31 मार्च तक लॉकडाउन, शादी कार्यक्रमों की अनुमति नही

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

महाराष्ट्र 09 मार्च 2021। कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से नासिक में वीकेंड में लॉकडाउन रहेगा और मंगलवार से कई अन्य पाबंदियां भी लगाए जाने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के हालात की समीक्षा करने के बाद प्रशासन ने तय किया जिले में 15 मार्च के बाद से शादी कार्यक्रमों को अनुमति नहीं दी जाएगी। जिन्हें पहले 15 मार्च तक के लिए अनुमति मिल चुकी है, सिर्फ उन्हें ही इजाजत दी जाएगी। वहीं, ठाणे शहर के 11 हॉटस्पॉट में 13 मार्च से 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है।

  1. जरूरी समानों की सर्विस को छोड़कर सभी दुकानें सुबह 7 से शाम 7 बजे तक की खोली जा सकेंगी।
  2. रेस्टोरेंट रात 9 बजे तक की खुल सकेंगे। होम डिलिवरी को रात 11 बजे तक अनुमति दी गई है।
  3. नासिक सिटी, मालेगांव और जहां संक्रमण दर हाई है, वहां स्कूल-कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद रहेंगे।
  4. पहले से तय हो चुके UPSC और MPSC की परीक्षा अपने तय शेड्यूल पर ही होगी।

नासिक में 8 दिन में मिले 3 हजार से ज्यादा केस

नासिक में पिछले 8 दिनों में 3,725 कोरोना के नए मामले मिल चुके हैं। सोमवार को यहां कोरोना के 644 मामले सामने आए हैं। यहां अब तक कुल 1 लाख 31 हजार 990 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं ठाणे में एक हफ्ते से रोज औसतन 700 से 800 मामले सामने आ रहे हैं। यहां अब तक 2 लाख 86 हजार 351 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।

मार्च में दूसरी बार नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हुए

देश में बीते 24 घंटों में 15,353 कोरोना के नए संक्रमित मिले और 16,606 ठीक हो गए। यह इस महीने दूसरा मौका था, जब रोजाना के संक्रमितों से ज्यादा ठीक हो गए। इससे पहले ऐसा 1 मार्च को हुआ था। सोमवार को 76 संक्रमितों ने जान गंवाई और एक्टिव केस, यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 1,331 की कमी आई।

देश में अब तक 1.12 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। इनमें से 1.08 करोड़ ठीक हो चुके हैं। करीब 1.57 लाख लोगों ने जान गंवाई है, जबकि 1.84 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। ये आंकड़े covid19india.org से लिए गए हैं।

महाराष्ट्र के बजट सत्र में शामिल 36 लोग संक्रमित

महाराष्ट्र में सोमवार को पेश होने वाले बजट से पहले बजट सत्र में शामिल 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें ज्यादातर विधानसभा के कर्मचारी हैं। मुंबई के जेजे अस्पताल के मुताबिक, बजट सत्र को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा में 6 और 7 मार्च को 2,746 सैंपल्स लिए गए थे, जिनमें 36 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 1 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत हुई थी।

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने दिल्ली AIIMS में कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाया।

6 राज्यों के हाल

1. महाराष्ट्र
राज्य में सोमवार को 8,744 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 9,068 लोग रिकवर हुए और 22 की मौत हो गई। अब तक राज्य में 22 लाख 28 हजार 471 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 20 लाख 77 हजार 112 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 52,500 मरीजों की मौत हो गई। 97,637 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

2. केरल
राज्य में सोमवार को 1,412 लोग कोरोना संक्रमित मिले। 3,030 लोग रिकवर हुए और 12 की जान चली गई। अब तक यहां 10 लाख 78 हजार 740 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 10 लाख 34 हजार 895 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,313 मरीजों की मौत हो गई। 39,233 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. मध्यप्रदेश
राज्य में सोमवार को 427 नए संक्रमितों की पहचान हुई। 394 लोग ठीक हुए और 1 की मौत हुई। अब तक 2 लाख 65 हजार 70 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 57 हजार 560 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,872 मरीजों की मौत हो गई। 3,638 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. गुजरात
राज्य में सोमवार को 555 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 482 लोग रिकवर हुए और एक की जान चली गई। अब तक 2 लाख 73 हजार 941 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 66 हजार 313 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 4,416 मरीजों की मौत हो गई। 3,212 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान
राज्य में सोमवार को 179 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 51 लोग रिकवर हुए। अब तक 3 लाख 21 हजार 711 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 17 हजार 39 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2,789 मरीजों की मौत हो गई। 1,883 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है।

6. दिल्ली
राजधानी दिल्ली में सोमवार को 239 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 309 लोग रिकवर हुए और 3 की जान चली गई। अब तक 6 लाख 41 हजार 340 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 6 लाख 28 हजार 686 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,924 मरीजों की मौत हो गई। 1,730 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र कांग्रेस विधायक ने फिल्म 'गंगूबाई काठ‍ियावाड़ी' का नाम बदलने की मांग, लगाए ये आरोप

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। फिल्म का टीजर रिलीज के बाद से ही खूब तारीफें बटौर रहा है। हर कोई गंगूबाई के दमदार किरदार की तारीफें कर रहा है। जहां हर कोई इस फिल्म […]

You May Like

धनश्री की सफ़ेद टी-शर्ट पर लिखे 'हिट ए 5' का क्या है राज़....|....अभिनेत्री निकिता रावल ने झेला एयर मॉरीशस के साथ अपना भयावह अनुभव....|....नवाजुद्दीन सिद्दीकी को है नई कहानी की तलाश!....|....फिल्म 'चंदू चैंपियन' के फर्स्ट पोस्टर में लंगोट में दिखे कार्तिक आर्यन....|....वाईएसआरसीपी, टीडीपी और जनसेना भाजपा की बी टीम', आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर भड़के राहुल गांधी....|....तरुण तहलियानी की मौजूदगी में अनन्‍या पांडे ने किया "तस्‍वा" का उद्घाटन....|....सोनू बग्गड़ को पहली पंजाबी फ़िल्म "ट्रेवल एजेंट" के लिए धर्मेंद्र ने दिया आशीर्वाद....|....झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाकों में पोलिंग पार्टियों की हेलीकॉप्टर से रवानगी शुरू....|....बीजापुर में 12 नक्सलियों के शव को जिला अस्पताल लाया गया....|....करीना कपूर को मध्य प्रदेश हाइकोर्ट का नोटिस; धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप