राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार विदिशा में ट्रक में घुसी, चार की मौत, छह घायल; बागेश्वर धाम से लौट रहे थे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

विदिशा 07 सितंबर 2024। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह सभी यात्री राजस्थान के झालावाड़ जिले के हैं, सभी लोग बागेश्वर धाम से वापस अपने घर झालावाड़ लौट रहे थे। इस दौरान उनका वाहन पीछे से ट्रक में घुस गया। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।  

जानकारी के अनुसार राजस्थान के झालावाड़ जिले से 10 श्रद्धालु ईको कार में सवार होकर बागेश्वर धाम गए थे। करीब 11 दिन बाद शुक्रवार रात को यह सभी लोग कार से वापस लौट रहे थे। इस दौरान विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले लटेरी में ब्यावरा से बीना नेशनल हाईवे 752बी पर सुबह 4 बजे के करीब क्रॉसिंग के दौरान उनका वाहन पीछे से ट्रक में जा घुसा। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और छह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो घायलों और मृतकों के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे हुए थे। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गाड़ी से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृतकों के शव पीएम के लिए मोर्चरी भेजे गए। 

इनकी हुई मौत, यह हुए घायल 
हादसे में 60 वर्षीय किशन पिता कामरलाल लोधा, 34 वर्षीय विनोद माली पिता लक्ष्मीनारायण, 70 वर्षीय वर्दी बाई पति शंकरलाल लोधा और 48 वर्षीय राजबाई पति भगवान सिंह भील की मौत हो गई। वहीं, दिनेश, दरियाव बाई, पानी बाई, कमलाबाई, गन्नीं बाई और अनीता बाई गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

कार में सवार थे 10 लोग
लटेरी एसडीओपी ने बताया कि कार में  10 लोग सवार थे। जिनमें दो पुरुष और दो महिलाओं समेत चार की मौत हो गई। बाकी 6 घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। 

सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
हादसे को लेकर सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। उन्होंन एक्स पर लिखा-  विदिशा जिला अंतर्गत लटेरी ब्लॉक में बागेश्वर धाम से लौटते समय राजस्थान के झालावाड़ जिले के निवासी 4 लोगों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। गंभीर घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया है। मैं बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मध्यप्रदेश सरकार संकट की इस घड़ी में मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

हाथरस में 17 की मौत: हर तरफ बिखरी पड़ी थीं लाशें ही लाशें, खौफनाक मंजर देख दहल गए लोग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर हाथरस 07 सितंबर 2024। उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार बच्चे भी शामिल थे। आगरा- हाथरस मार्ग पर रोडवेज बस और सवारियों से भरे छोटे मालवाहक वाहन के बीच आमने- सामने की हुई टक्कर […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज