प्रयागराज में तेजी से बढ़ रहा गंगा-यमुना का जलस्तर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

प्रयागराज, 29 अगस्त 2026। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। दोनों नदियां चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचने लगी हैं, जिससे तटवर्ती इलाकों और निचले मोहल्लों में रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई स्थानों पर लोग एहतियातन सुरक्षित स्थानों की ओर जाने लगे हैं। प्रशासन ने अलर्ट घोषित करते हुए बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। केंद्रीय जल आयोग के शनिवार दोपहर के आंकड़ों के अनुसार, इलाहाबाद लेवल स्टेशन पर गंगा का जलस्तर 80.34 मीटर दर्ज किया गया, जबकि चेतावनी बिंदु 83.734 मीटर और खतरे का निशान 84.734 मीटर है। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 80.75 मीटर पहुंच गया है। यहां भी चेतावनी बिंदु 83.734 मीटर और खतरे का निशान 84.734 मीटर है। वहीं नैनी में यमुना का जलस्तर 80.88 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना का चेतावनी स्तर 83.74 मीटर और खतरे का निशान 84.74 मीटर निर्धारित है। आंकड़ों से साफ है कि फिलहाल दोनों नदियां खतरे के निशान से नीचे हैं, लेकिन जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है।

तटवर्ती क्षेत्रों में पुलिस, राजस्व और आपदा प्रबंधन की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं। बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर संभावित प्रभावित इलाकों की जानकारी जुटाई जा रही है। लोगों से नदी के किनारे और निचले इलाकों में जाने से बचने तथा प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। जलस्तर बढ़ने का सिलसिला जारी रहा तो आने वाले घंटों में तटीय क्षेत्रों में मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Next Post

ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें

शेयर करेपूर्व सीएम पर हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता, 29 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है। […]

You May Like

विवेक-रोली प्रकाश ने जगाई मानवता की नई ज्योत....|....जिमी शेरगिल और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ ने बढ़ाई उत्सुकता, मुंबई में रिलीज हुआ दमदार ट्रेलर....|....15 साल बाद फिर लौटी शाहरुख-करीना की जोड़ी, ‘डैडी कूल’ में स्वैग और डांस का धमाका....|....आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी - राज्यपाल डेका....|....क्राइस्टचर्च टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 116/6....|....अफगानिस्तान के स्कूल में भीषण विस्फोट: सात की मौत और 90 से ज्यादा जख्मी....|....भानियावाला में दुकानों पर सीलिंग की तैयारी....|....मायावती ने महिला आरक्षण का किया स्वागत....|....काशी-तमिल संगमम का शुभारंभ: उपराष्ट्रपति और सीएम ने किया उद्घाटन....|....अधूरा जवाब पेश करने पर ग्वालियर हाईकोर्ट सख्त