बस्तर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, चार नक्सली ढेर; एक जवान बलिदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 05 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। जिसमें चार नक्सली ढेर हो गए हैं। वहीं, डीआरजी का एक जवान बलिदान हुआ है। मौके से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। मुठभेड़ में तीन जवानों के घायल होने की भी जानकारी मिल रही है। जगदलपुर से वायुसेना का एमआई- 17 हेलिकाप्टर अबूझमाड़ के लिए रवाना किया गया है। मुठभेड़ में घायल हुए जवानों का रेस्क्यू करने में मदद करेगा। डीआरजी और एसटीएफ के तीन जवान घायल हुए हैं। सभी को सामान्य चोट है। चॉपर के जरिए सभी घायलों को इलाज के लिए ले जाया जाएगा रायपुर। मुठभेड़ में डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम का पार्थिव शरीर भी घटनास्थल से लाने में  एमआई-17 मदद करेगा। 

जानकारी के मुताबिक, नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर कल शाम 6 बजे से मुठभेड़ चल रही है। डीआरजी और एसटीएफ के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। जवान सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। मुठभेड़ में दंतेवाड़ा डीआरजी के प्रधान आरक्षक सन्नू कारम बलिदान हुए हैं। ऑपरेशन में चार जिलों की डीआरजी और एसटीएफ शामिल हैं। एक अधिकारी ने बताया कि नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिलों की सीमा पर दक्षिण अबूझमाड़ के जंगल में शनिवार शाम को उस समय गोलीबारी शुरू हो गई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। 

उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात गोलीबारी बंद होने के बाद चार नक्सलियों के शव और एके-47 राइफल तथा सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर) समेत स्वचालित हथियार मौके से बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Next Post

पत्रकार हत्याकांड पर छत्तीसगढ़ में राजनीति: बीजेपी और कांग्रेस में पोस्टरवार, एक दूसरे पर साध रहे निशाना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की नृशंस हत्या मामले में प्रदेश में सियासत गरमाई हुई है। इस हत्याकांड को लेकर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जगह जमकर राजनीति हो रही है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता दोनों एक […]

You May Like

डॉक्टर ने प्रदूषण के खतरों को लेकर किया अलर्ट....|....नयनतारा के बाद श्रीलीला की हुई रजनीकांत की फिल्म में एंट्री....|....जीत के साथ सीरीज की शुरुआत: ऑकलैंड में दिखा चेज मास्टर कोहली का क्लास....|....कैबिनेट ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए 17,314 करोड़ रुपए की दो योजनाओं को दी मंजूरी....|....भारतवंशी विवेक रामास्वामी गवर्नर चुनाव हारे....|....दो से ज्यादा बच्चे तो चुनाव नहीं....|....बाल शोषण-दुष्कर्म से जुड़े मामलों पर सरकार सख्त....|....कर्नाटक में बस किराया बढ़ाने पर घमासान....|....जांजगीर में 32 लाख की डिजिटल अरेस्ट ठगी....|....थाने के पास स्थित हनुमान मंदिर से दो दानपेटियां चोरी