बॉलीवुड पर कोरोना का कहर, अब आलिया भी आईं चपेट में

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरोना वायरस ने देश में एक बार फिर विकराल रुप ले लिया है। खासतौर से महाराष्ट्र की हालत सबसे बुरी है। कोरोना वायरस की नई लहर का एपिसेंटर महाराष्ट्र बनता दिख रहा है। कोरोना की नई लहर ने मुंबई शहर को पूरी तरह से अपने लपेटे में ले लिया हुआ है। मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब बॉलीवुड से आलिया भट्ट के भी कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई है। जी हां, हाल-फिलहाल में कोरोना की जद में आए स्टार्स की लिस्ट में आलिया भट्ट का नाम भी शामिल गया है।

कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि खुद आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन में एक पोस्ट शेयर करके की है। आलिया ने अपने पोस्ट में लिखा है “हैलो, मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैने खुद को तुंरत सबसे अलग कर लिया है और मैं होम क्वारंटीन में रहूंगी। मैं डॉक्टर्स के निर्देशों पर सभी कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कर रही हूं। आप सभी के प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया। अपना ख्याल रखें और सुरक्षित रहें।”

सूत्रों के मुताबिक, आलिया भट्ट उस वक्त अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के सेट पर थीं जब उनकी कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट आई। यह सभी सेट पर फिल्म के किसी गाने की शूटिंग में व्यस्त थे। हांलाकि रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आलिया ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

इतना ही नहीं, वीरवार 1 अप्रैल को ही आलिया भट्ट बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ एक डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पॉट हुई थीं। बता दें, कि हाल ही में रणबीर कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थे, लेकिन अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। और वह वापिस काम पर लौट आए हैं। 

जानकारी के मुताबिक, वीरवार को आलिया और रणबीर अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ की डबिंग के लिए स्टूडियो पहुंचे थे। हांलाकि तब तक आलिया को भी इस बात की जानकारी नहीं थी कि वह इस डेडली वायरस की जद में आ चुकी हैं।  अब आलिया के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन सभी लोगों पर भी इस वायरस की चपेट में आने का खतरा मंडरा रहा है जो हाल-फिलहाल में आलिया के संपर्क में आए हैं। आलिया के कोविड पॉजिटिव होने के बाद आशंका जताई जा रही है कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की शूटिंग एक बार फिर कुछ दिनों के लिए रोक दी जाएगी। इससे पहले फिल्म की शूटिंग पर तब भी ब्रेक लग गया था, जब फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे। संजय लीला भंसाली और रणबीर कपूर के कोविड पॉजिटिव होने के बाद आलिया भट्ट ने भी अपना कोविड टेस्ट करवाया था। हांलाकि तब आलिया का टेस्ट नेगेटिव आया था। रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली ने तब खुद को होम आइसोलेट कर लिया था। ये दोनों ही इस वायरस को हार चुके हैं, और पूरी तरह से ठीक होने के बाद काम पर भी लौट आए हैं।

बता दें, कि बीते दिनों कई फिल्मी सितारों को कोरोना हो चुका है। म्यूज़िक डायरेक्टर बप्पी लहरी, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, विक्रांत मैसी, की कोविड-19 रिपोर्ट हाल ही में पॉजिटिव आई है। और अब उस लिस्ट में आलिया भट्ट भी शामिल हो गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

सिर्फ 4 चीजें पाकर ही खुश हो जाते हैं बच्‍चे, पेरेंट्स के लिए है बहुत आसान काम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   माता-पिता अपने बच्‍चे को खुश रखने के लिए हर संभव कोशिश करते हैं लेकिन हर पेरेंट के लिए यह समझ पाना मुश्किल है कि बच्‍चे को क्‍या चीज सबसे ज्‍यादा खुशी देती है। पहली बार पेरेंट्स बनने पर अक्‍सर बच्‍चे की जरूरत को समझना मुश्किल लगता […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक