इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा हाथरस भगदड़ कांड, मरने वालों की संख्या बढ़कर 121 हुई

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 जुलाई 2024। हाथरस भगदड़ कांड का मामला इलाबाबाद हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट भी पहुंच गया है। हाथरस में हुई भगदड़ को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। इस जनहित याचिका में 5 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी से सुप्रीम कोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में जांच कराने की मांग की गई है। साथ ही हाथरस कांड पर यूपी की योगी सरकार से स्टेटस रिपोर्ट की भी मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट के वकील विशाल तिवारी ने यह जनहित याचिका दायर की है। उन्होंने अपनी जनहित याचिका में हाथरस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है. साथ ही जनहित याचिका में ऐसे समारोह के आयोजनों के लिए एक गाइडलाइन बनाने की मांग की गई है।अब देखने वाली बात होगी कि सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर सुनवाई करने को कब तैयार होता है । उम्मीद की जा रही है कि सुप्रीम कोर्ट आज या कल में इस याचिका को सुनेगा।

इलाहाबाद हाईकोर्ट भी पहुंची याचिका
वहीं, हाथरस भगदड़ कांड का मामला इलाबाबाद हाईकोर्ट भी पहुंच गया है। हाईकोर्ट में दायर याचिका में हाथरस कांड की जांच सीबीआई से करानी की मांग की गई है या फिर न्यायिक जांच. साथ ही इतनी बड़ी संख्या में हुई मौतों के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की गई है। अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने चीफ जस्टिस अरुण भंसाली को लेटर पिटीशन भेजा है। 

Leave a Reply

Next Post

हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते : राहुल गांधी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 जून 2024। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि ‘‘हिंसा और नफ़रत फैलाने वाले भाजपा के लोग” हिंदू धर्म के मूल सिद्धांतों को नहीं समझते। उन्होंने गुजरात में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण