नवा रायपुर में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू: योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने किया शुभारंभ

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर, 06 दिसंबर 2022। नवा रायपुर, अटल नगर के सेक्टर 27 स्थित बॉटनिकल गॉर्डन में निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा नगर निगम के नियमित योगाभ्यास कार्यक्रम के अंतर्गत इसे शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सोमवार 5 दिसंबर से निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केन्द्र का शुभारंभ हुआ। यह योग आयोग द्वारा नगर निगम क्षेत्र में शुरू किया गया 26वां केन्द्र होगा। इस केन्द्र का संचालन योग प्रशिक्षक श्रीमती श्यामा साहू द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 से 7 बजे तक किया जाएगा। 

 ज्ञानेन्द्र शर्मा ने कहा कि नियमित योगाभ्यास केन्द्र से आमजनों को फायदा मिलता है। इससे योग के प्रचार प्रसार में भी मदद मिलती है। यह लोगों को योग से जोड़ने का महत्वपूर्ण प्रयास है। योग से शरीर और मन को शुद्ध व स्वस्थ रखते हुए अच्छे व्यक्तित्व का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में योग आयोग के सचिव एम एल पाण्डेय, योग आयोग के प्रभारी अधिकारी, योग साधकगण सहित गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थेे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजिम विधानसभा क्षेत्र को 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे का सौगात दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 06 दिसम्बर 2022। भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान राजिम विधानसभा क्षेत्र में अपने दूसरे दिवस के प्रवास में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राजिम में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के लिए 68 करोड़ 59 लाख 93 हजार रूपये लागत के 203 विकास कार्याे की सौगात दी, […]

You May Like

अस्थमा और ब्रोंकाइटिस के लक्षण होते हैं एक जैसे....|....मरवाही वन मंडल में पहुंचा हाथियों का समूह....|....प्रसूता के पहुंचने पर अस्पताल से गायब थी स्टाफ नर्स, 48 घंटे में निलंबित....|....प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क....|....इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू....|....मां शारदा का आशीर्वाद लेकर सनातन संवाद में शामिल होंगे बाबा बागेश्वर....|....39वें राष्ट्रीय खेल, पदकों का नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार खिलाड़ी....|....कालिंदी कुंज में यमुना नदी की सतह पर छाया जहरीला झाग....|....निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच दांव पर सपा और भाजपा की साख....|....पावर स्टार लेकर आए धमाकेदार भोजपुरी सॉन्ग 'कोरा में'