लद्दाख में छत्तीसगढ़ का बेटा शहीद: चीन सीमा पर तैनात था मनीष, घर में चल रही थी शादी की तैयारी, आई मौत की खबर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

धमतरी 29 दिसंबर 2022। छत्तीसगढ़ का बेटा मनीष नेताम बुधवार को लद्दाख में शहीद हो गया। उसकी तैनाती चीन सीमा पर थी। कड़ाके की ठंड में मनीष की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। मनीष अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। जवान का पार्थिव शरीर 30 दिसंबर को पैतृक निवास धमतरी के गांव खरेंगा पहुंचेगा। मनीष की मौत की सूचना पर गांव में शोक व्यापप्त है। 

दो माह पहले ही आया था बहन की शादी में
धमतरी से लगे छोटे से गांव खरेंगा निवासी राजेंद्र नेताम का बेटे मनीष की शादी की तैयारी चल रही थी। इसी बीच उसकी मौत की खबर घर पहुंची। इसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनीष एक गरीब परिवार से था। उसकी एक बहन है। जिसकी शादी करीब दो माह पहले ही मनीष के एक दोस्त से ही हुई है। वह भी सेना में जवान है। शादी के दौरान ही मनीष घर आया था। इसके बाद बहन को विदा कर ड्यूटी पर लौट गया। 

माइनस 40 डिग्री में कर रहा था बर्फीले पहाड़ पर ड्यूटी
मनीष ने साल 2019 में ही फौज ज्वाइन कर ली थी। वह मराठा रेजीमेंट में था और लेह लद्याख मे डयूटी कर रहा था। बताया जा रहा है कि लेह लद्दाख में जहां सीमा पर जवानों की तैनाती होती है, वहां ऑक्सीजन की काफी कमी है। ठंड के मौसम में तापमान माइनस 40 डिग्री तक पहुंच जाता है। मनीष भी इन्हीं जवानों के साथ बर्फीली पहाड़ी पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ होने लगी। 

कल गांव पहुंचेगा जवान का शव
मनीष के फ्रेंड बताते है कि पढ़ाई समय से ही वह समाज और देश सेवा की ही बात करता रहता था। इसी बीच वह सेना मे शामिल हो गया। उसके अंदर बचपन से ही देश भक्ति का जज्बा था। जवान का शव पहुंचने के बाद ससम्मान से उसे अंतिम विदाई दी जाएगी। गुरूवार को गांव मे मंडई मेले का आयोजन किया गया था। जवान के शहीद होने की खबर मिलते ही गांव में बैठक कर मेला कैंसिल कर दिया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

आरक्षण पर राजभवन का पलटवार, कहा- पत्र में विशेष परिस्थितियों का उल्लेख नहीं

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 29 दिसंबर 2022। आरक्षण विवाद को लेकर मचे घमासान के बीच राजभवन इस मामले में पलटवार किया है। राजभवन की ओर से इस संबंध में कहा गया है कि मात्रात्मक विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। उन विशेष एवं बाध्यकारी परिस्थितियों को नहीं बताया गया […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव