रणबीर कपूर के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत, लगा धार्मिक भावनाओं को आहत करने का इल्जाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 28 दिसंबर 2023। क्रिसमस मनाने का एक वीडियो वायरल होने के बाद बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में बुधवार को यहां एक थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।  संजय तिवारी ने घाटकोपर थाने में अपने वकील आशीष राय और पंकज मिश्रा के माध्यम से दी गई शिकायत में दावा किया कि वीडियो में अभिनेता को “जय माता दी” कहते हुए केक पर शराब डालते और आग लगाते हुए देखा गया है। 

शिकायत में कहा गया है कि हिंदू धर्म में, अन्य देवताओं का आह्वान करने से पहले अग्नि देवता का आह्वान किया जाता है, लेकिन कपूर और उनके परिवार के सदस्यों ने दूसरे धर्म का त्योहार मनाते समय जानबूझकर नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया और “जय माता दी” कहा। इसमें आरोप लगाया गया है कि इससे शिकायतकर्ता की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। 

Leave a Reply

Next Post

बनोरा आश्रम पहुंचे मुख्यमंत्री साय, बाबा प्रियदर्शी रामजी का लिया आशीर्वाद; कहा- संतों से मिलती है सकारात्मक ऊर्जा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 दिसंबर 2023। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को रायगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बनोरा आश्रम पहुंचे। यहां सबसे पहले अघोरेश्वर बाबा रामजी की प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम में बाबा प्रियदर्शी रामजी से आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली […]

You May Like

पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया....|....अभिषेक शर्मा बने नंबर-1 टी20 बल्लेबाज....|....करवा चौथ 2026: डायबिटीज-हाई बीपी की शिकार महिलाएं व्रत से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकती है सेहत....|....रेलवे का स्पेशल ट्रेन से इन्कार....|....रायपुर में अर्नब चक्रवात का असर: आसमान में छाए घने काले बादल....|....जल्दी अमीर बनने के चक्कर में अजय ने नकली शराब बनाई....|....भोपाल में दिवाली पर सख्ती: पटाखा दुकानों का पास रहेंगी फायर टीमें....|....करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को छुट्टी....|....अल्पसंख्यक संस्थानों को धार्मिक पाठ्यक्रम में छूट....|....विपक्ष के शोर-शराबे के बीच अनुपूरक बजट समेत 10 विधेयक पारित, इन मुद्दों पर गरमाया सदन