गडकरी का दावा: दिल्ली की सड़कों पर दौड़ाएंगे ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार, देश के इस शहर से लिया ईंधन

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 03 दिसम्बर 2021। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का दावा है कि वह जल्द ही दिल्ली की सड़कों पर ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाली कार दौड़ाने वाले हैं। संभव है कि वह एक जनवरी को ऐसा कर भी दें। इसके लिए उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के तहत एक कार खरीदी है और फरीदाबाद के एक ऑयल रिसर्च सेंटर से ग्रीन हाइड्रोजन ली है। उन्होंने गुरुवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि वह जल्द ही कार लेकर निकलेंगे ताकि लोगों को बता सकें कि ऐसा संभव है।  केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रीन हाइड्रोजन से चलने वाले सार्वजनिक परिवहन चलाने की योजना बना रही है। कहा कि हम चाहते हैं कि कार, बस, ट्रक सब कुछ ग्रीन हाइड्रोजन से ही चले। इसके लिए नदी-नालों में गिरने वाले गंदे पानी का उपयोग किया जाए, उनसे ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जाए। 

कुछ भी बेकार नहीं, वेस्ट में वैल्यू एड करें 

नितिन गडकरी ने नागपुर में सात साल पुरानी योजना पर कहा कि इस योजना के तहत सीवेज के पानी को काम में लाया जाता है। अब नागपुर अपने यहां के सीवेज के पानी को महाराष्ट्र सरकार को बेचता है, उससे बिजली बनाई जाती है। इससे वह 325 करोड़ रुपये हर साल कमाता है। उन्होंने कहा कि कुछ भी बेकार नहीं है। वेस्ट में वैल्यू एड करें तो बहुत कुछ तैयार हो सकता है। सीवेज पानी से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार की जा सकती है। हम इसी पर काम कर रहे हैं। उन्होंने अपील की कि लोगों को ऐसे प्रशिक्षित करें कि वे गंदे पानी से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करें। 

Leave a Reply

Next Post

वायु प्रदूषण: यूपी सरकार ने कहा- पाकिस्तान से आ रही हवाओं से फैला प्रदूषण, सीजेआई बोले- तो क्या वहां के उद्योगों को बंद कर दें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 03 दिसम्बर 2021। दिल्ली-एनसीआर में खतरनाक वायु प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद केंद्र सरकार ने टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग ने शीर्ष कोर्ट में हलफनामा दायर कर कहा है कि उन्होंने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर