कवर्धा सड़क हादसा: मृतकों के बच्चों की शिक्षा, शादी का खर्च उठाएंगी भाजपा विधायक भावना बोहरा, रोजगार का भी वादा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 22 मई 2024। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम बाहपानी में रविवार दोपहर को एक पिकअप वाहन 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में 19 लोगों की मौत हो गई थी। भाजपा विधायक भावना बोहरा ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह इन परिवारों के 20 बच्चों की शिक्षा और शादी का खर्च उठाएंगी। भाजपा विधायक भावना बोहरा ने कहा, ‘यह हृदय विदारक घटना है। हर कोई इस घटना से दुखी है, शोक संतप्त परिजनों से बात कर मैं व्यथित हूं। उनके दुख में हम सभी उनके साथ खड़े हैं। सीएम ने उनके लिए पांच लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इस इलाके के लोग मुझे प्यार से ‘दीदी’ कहते हैं, मैं उनकी हर संभव मदद करूंगी। मृतकों के जो बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं और उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है, उनकी शिक्षा और शादी का खर्च मैं उठाऊंगी। ऐसे बच्चों की सख्या 20 है, हम उन्हें नौकरी दिलाने का भी प्रयास करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

भारत में कोरोना का कोहराम, सामने आए 300 से ज्यादा नए मामले, इस राज्य में आए सबसे ज्यादा केस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मई 2024। सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक देश भर में 324 नए मामले सामने आ चुके हैं। KP-1 और KP-2 नए वैरिएंट के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत