सड़े-गले शव मिले: मकान से आ रही थी बदबू, अलग-अलग कमरों में मिली दो भाइयों की लाश; मौत पर उठ रहे सवाल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 08 जून 2024। दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के खारुन ग्रीन कॉलोनी के एक मकान में दो भाइयों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। बीते शुक्रवार को बदबू से परेशान पड़ोसियों ने कुम्हारी पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर गई तो दो कमरे में दो भाइयों के शव मिले। पुलिस ने दोनों को शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कुम्हारी पुलिस को सूचना मिली कि खारुन ग्रीन के एक मकान से बदबू आ रही है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मकान का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस ने देखा कि अलग-अलग कमरों में दो लाशें पड़ी थीं। जो लड़ी-गली हालत में थी और जिसके चलते बदबू पूरी कॉलोनी में बदबू फैल गई थी। छावनी नगर पुलिस अधीक्षक हरीश पाटिल ने बताया कि शव दो सगे भाइयों के हैं। जो मकान के अंदर से अलग-अलग कमरों से मिले हैं। आसपास के लोगों ने बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुसी। मृतकों की शिनाख्त हिमांशु शर्मा (36) और सुधांशु शर्मा (32) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दो वे पीलिया बीमारी से ग्रसित थे और उनके कमरे से शराब की बोतल भी बरामद हुई हैं। जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों की शराब के सेवन से मौत हुई है।

जानकारी के अनुसार, मृतक पहले भिलाई-3 के पास सिरसा कला में रहते थे, सिरसा कला में उनकी किराने की दुकान थी। पांच साल पहले सिरसा कला का मकान और दुकान बेचकर खारुन ग्रीन में शिफ्ट हो गए थे। माता-पिता की मौत के बाद दोनों भाई अकेले रहते थे। बड़े भाई हिमांशु ने पार्थिवी कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और वह जमीन खरीदी-बिक्री का काम करता था। वहीं, छोटा भाई सुधांशु पैर से दिव्यांग था, जो घर पर ही रहता था। फिलहाल पुलिस इस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आखिर दोनों की भाइयों की मौत कैसे हुई यह अभी सवाल बना हुआ है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

Leave a Reply

Next Post

शादी से लौट रहे युवक को नक्सलियों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, पूरे इलाके में दहशत का माहौल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोंडागांव 08 जून 2024। कोंडागांव जिले के धनोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तिमड़ी में बीती रात नक्सलियों ने शादी समारोह से लौट रहे एक युवक को गोली मार उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गई। वहीं, युवक की मौत से घर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप