एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल, ब्लॉग में दी हैदराबाद सेट हादसे की जानकारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 06 मार्च 2023। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस के लिए एक बुरी खबर है. बिग बी हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ लिए एक एक्शन सीन शूट कर रहे थे. अमिताभ बच्चन की पसलियों में चोट लगी है. उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. हादसे के बाद फिल्म की शूटिंग रोक दी गई।

फिल्म शूटिंग के दौरान हादसा
बता दें कि यह हादसा तब हुआ जब अमिताभ बच्चन हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग कर रहे थे। एक एक्शन सीन शूटिंग के दौरान बिग बी हादसे का शिकार हो गए. महानायक ने बताया कि हादसे के दौरान पसली और मांसपेशियों में गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद वे हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में इलाज करवाने के बाद मुंबई अपने घर वापस लौट गए हैं। डॉक्टर्स ने छुट्टी कर दी है लेकिन अभिनेता अभी काफी दर्द महसूस कर रहे हैं।

मुंबई में आराम कर रहे हैं अमिताभ
महानायक अमिताभ बच्चन ने खुद अपने ब्लॉग के जरिए अपने चाहने वालों को अपने हेल्थ की जानकारी दी. उन्होंने  बताया है कि वो फिलहाल ठीक हैं. महानायक ने बताया कि उन्हें दर्द महसूस हो रहा है और हिलने डुलने में तकलीफ/दर्द हो रहा है. फिलहाल अमिताभ बच्चन की बॉडी पर पट्टी बंधी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनकी देखरेख की जा रही है।

फैंस से नहीं कर पाएंगे मुलाकात
अमिताभ बच्चन लिखते हैं कि हालात सही होने तक सभी काम रोक दिए गए हैं। फिल्म की शूटिंग को बाद के लिए टाल दिया गया है। और वे स्वयं अपने बंगले जलसा में आराम कर रहे हैं। हालांकि सामान्य दिनचर्या के कार्यों के स्वयं कर पा रहे हैं, लेकिन पूरी तरह फिट होने में अभी काफी वक्त लगने वाला है। अभिनेता ने तब तक अपने चाहने वालों से नहीं मिल पाने के लिए दुख जताया। और कहा कि सोमवार शाम को उनके बंगले जलसा के दरवाजे पर आने वाले फैंस कृप्या ना आएं और दूसरे लोग जो कि आने के बारे में सोच रहे हैं उनसे भी ऐसा नहीं करने के लिए बोलें।

Leave a Reply

Next Post

सीएम बघेल ने जारी किया 1 लाख 21 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट: 101 नए स्कूल, बुजुर्ग-दिव्यांग और विधवा पेंशन की राशि में बढ़ोतरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ी खुशखबरी, ग्राम कोटवार सहित बेरोजगारी भत्ता भी...

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 मार्च 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मौजूदा सरकार का आखरी बजट पेश कर दिया है। खास बात ये है कि, छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कोई नया कर नहीं लागू होगा। नवा रायपुर से दुर्ग तक लाइट मेट्रो सेवा शुरू की जाएगी। पेंशन राशि […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ