भाजपा नक्सलवाद, आतंकवाद मुक्त भारत की बात क्यों नहीं करती?

शेयर करे

कांग्रेस को खत्म करने का सपना देखना भाजपा नेता छोड़ दे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 20 अप्रैल 2024। भाजपा नेताओं के नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने नक्सलियों से पहले कांग्रेस का खात्मा वाले बयान देकर नक्सलियों के प्रति भाजपा की नरम एवं सहयोगी रुख को जनता के सामने रखा है। भाजपा संविधान बदलने की बात करती हैं और नक्सली संगठन संविधान के खिलाफ काम करते हैं। दोनों को लोकतंत्र में रुचि नहीं है बल्कि लोकतंत्र खत्म कर शासन करना चाहते हैं। कांग्रेस संगठन इन दोनों के गलत मंसूबे के सामने मजबूत दीवार बनकर खड़ा हुआ है। इसीलिये बीते 10 साल से भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत बनाने की बात करती आ रही है। भाजपा कभी बेरोजगारी, महंगाई ,भ्रष्टाचार, अराजकता, आतंकवाद और नक्सलवाद मुक्त भारत बनाने के बात नहीं कही है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस जनता की लड़ाई सदन से लेकर सड़क में लड़ी है मोदी सरकार की कुनितियां, गरीब, किसान, मजदूर, विरोधी, नीतियां, देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और देश में बढ़ते कर्ज पर कांग्रेस ने हमेशा सवाल खड़े किया है। भाजपा सरकार की हम दो हमारे दो की नीतियों का भी विरोध कांग्रेस ने किया है। सरकारी संपत्तियों का निजीकरण एवं सेना भर्ती में अग्नि वीर योजना का विरोध, और कई ऐसी नीतियां जिसे देश के हर वर्ग को खतरा रहा है उसका विरोध कांग्रेस ने किया है। भाजपा नेता अपने घिनौने सोच में कामयाब नहीं हो पाए। इसलिए बार-बार ये कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं और भाजपा का यह सपना कभी पूरा नहीं होगा। यह देश लोकतंत्र से चलेगा तानाशाही कि यहां पर कोई स्थान नहीं है और कांग्रेस हमेशा से जनता की आवाज उठाई है और आगे भी उठाते रहेगी।

Leave a Reply

Next Post

'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा', नांदेड़ की रैली में कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 20 अप्रैल 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने विपक्ष और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। प्रधानमंत्री ने जनसभा के दौरान कहा कि पहले चरण के बाद बूथ लेवल पर जो विश्लेषण […]

You May Like

एक को बचाने नदी में कूदे दो दोस्त, तेज बहाव में तीनों बह गए....|....पारिवारिक विवाद में भतीजे ने फरसी से चाचा का गला रेता....|....21 महीने से पुलिस को चकमा दे रहा था चाचा का हत्यारा....|....बाइक सवार चार युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत; दो घायल....|....शिक्षक भर्ती पदवृद्धि आंदोलन फिर तेज....|....गाजियाबाद में आमने-सामने भाजपा के गुट....|....यूएस ओपन 2026: रिबाकिना ने जीता खिताब....|....ट्रंप के बचपन का घर 20 लाख डॉलर में बिका....|....भाजपा बताये उनकी सरकार ने तारा कोल ब्लॉक नीलामी के लिए केंद्र को अनुशंसा क्यों किया? - दीपक बैज....|....तनाव के दौर में अनूप जलोटा का भक्ति मंत्र