कोरबा में विवाहिता की मौत का रहस्य गहराया, चार दिन बाद कब्र से निकाला गया शव

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 23 मई 2026। कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के भलपहरी गांव में विवाहिता विनीता पाटले की मौत का मामला अब और संदिग्ध हो गया है। दफन के चार दिन बाद शुक्रवार को भारी पुलिस बल, तहसीलदार, स्वास्थ्य विभाग और फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया। मायके पक्ष ने पति मुकेश पाटले, सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। कुछ दिनों पहले विनीता की अचानक तबियत बिगड़ी और उसका उपचार चल रहा था जहां इलाज के दौरान मौत हो गई ससुराल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मौत के चार दिन बाद विनीता के घर वालों ने पति और उसके घर वालों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मौत को संदिग्ध बताया। जहां शिकायत के बाद उसकी कब्र की खुदाई की गई।

बताया जा रहा है कि शुरुआत में मृतका के ससुर ने शव निकालने का विरोध किया, लेकिन पुलिस के समाझाने के बाद प्रक्रिया पूरी हुई। मायके पक्ष का आरोप है कि मुकेश और उसके माता-पिता विनीता को लंबे समय से दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। मुकेश आए दिन मारपीट, गाली-गलौज करता था और कई बार घर से निकाल देता था।

Leave a Reply

Next Post

बीजापुर में शिक्षक की मौत का मामला गरमाया, एक माह बाद भी गिरफ्तारी न होने से लोगों में नाराजगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 23 मई 2026। बीजापुर के चेरपाल निवासी और प्राथमिक शाला पालनार के प्रधानाध्यापक राजू पुजारी आत्महत्या मामले में एक माह बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार शाम गोंडवाना भवन में आयोजित श्रद्धांजलि […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज