राम मंदिर: निर्माण के लिए 115 देशों से पहुंचा जल, रक्षा मंत्री बोले- जलाभिषेक में पूरी दुनिया दे योगदान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

अयोध्या 18 सितम्बर 2021। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से पानी लाया गया है। शनिवार को इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शनिवार को कहा कि राम लला के जलाभिषेक के सभी देशों से जल आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे ऋषियों ने पूरे विश्व को अपना परिवार माना है। हमने दुनिया को ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का संदेश दिया है। इसलिए राम मंदिर निर्माण व जलाभिषके लिए विश्व के सभी देशों से जल आना चाहिए। बता दें, हाल ही में मीडिया में खबरें आई थीं कि राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से जल लाया जाएगा। इस जल को प्राप्त करने के बाद रक्षा मंत्री का यह बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि यह अभिवन सोच है। हर भारतवासी के लिए गौरव का विषय है। 

जाति-धर्म के आधार पर नहीं बांट सकते भारत को 

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी हिंसा का समर्थन नहीं करता। राम मंदिर का निर्माण तब शुरू हुआ जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला सुना दिया। यह सकारात्मक शुरुआत है। भारत को कभी जाति, धर्म या समुदाय के आधार पर नहीं बांटा जा सकता। 

गैर सरकारी संगठन ने किया था दावा 

बता दें, अभी हाल ही में दिल्ली के एक गैर सरकारी संगठन ने दावा किया था कि उसने राम मंदिर निर्माण के लिए 115 देशों से पानी मंगवाया है। इन देशों में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लोदेश, अफगानिस्तान, कनाडा, कंबोडिया, जर्मनी, इटली जैसे देश शामिल हैं।  

Leave a Reply

Next Post

IPL 2021: टी-20 के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी भी छोड़ सकते हैं विराट कोहली, बचपन के कोच ने बताई वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 सितम्बर 2021। गुरुवार को टीम इंडिया की टी-20 कप्तानी से हटने का ऐलन करने वाले कप्तान विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम की भी बागडोर जल्द छोड़ सकते हैं। विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का मानना है कि कोहली ऐसा करके […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट....|....सही त्वचा विशेषज्ञ तक पहुंच अब होगी आसान, लॉन्च हुआ XELIX प्लेटफॉर्म....|....एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस