भारत में कदम रखेगा दुनिया का प्रिय बिस्कॉफ़

admin
शेयर करे

मोंडेलीज़ इंडिया और लोटस बेकरीज़ की ऐतिहासिक साझेदारी

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 14 नवंबर 2025। मोंडेलीज़ इंटरनेशनल ने लोटस बेकरीज़ के साथ साझेदारी कर भारत में विश्व प्रसिद्ध बिस्कॉफ़ कुकी लॉन्च करने की घोषणा की है। यह पहली बार है जब लोटस बेकरीज़ के किसी साझेदार द्वारा बिस्कॉफ़® का स्थानीय स्तर पर निर्माण, विपणन और वितरण किया जाएगा। यह सहयोग मोंडेलीज़ इंडिया की “मेक इन इंडिया” प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है, जिससे भारतीय उपभोक्ताओं को वही क्लासिक कैरेमलाइज़्ड स्वाद और क्रंची टेक्सचर मिलेगा, जिसके लिए बिस्कॉफ़® दुनिया भर में जाना जाता है। कंपनी पांच पैक साइज़ में बिस्कॉफ़ लॉन्च करेगी, जिसकी शुरुआती कीमत मात्र ₹10 होगी।

मोंडेलीज़ इंटरनेशनल के चेयरमैन एवं सीईओ डर्क वैन डे पुट ने कहा, “यह साझेदारी भारत में प्रीमियम कुकी सेगमेंट में हमारी उपस्थिति को मजबूत करेगी और लाखों उपभोक्ताओं को बिस्कॉफ़ का अनोखा अनुभव देगी।” वहीं, लोटस बेकरीज़ के सीईओ जॉन बून ने कहा, “भारत हमारे वैश्विक विज़न का अहम हिस्सा है, और मोंडेलीज़ जैसा अनुभवी सहयोगी हमारे लिए आदर्श है। जल्द ही बिस्कॉफ़ देशभर के रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, होटलों, एयरलाइंस और कॉफीहाउस में उपलब्ध होगा, जिससे उपभोक्ता अपनी पसंदीदा गरम पेय के साथ इस प्रतिष्ठित कुकी का आनंद ले सकेंगे।

Leave a Reply

Next Post

एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का आईपीओ 19 नवंबर से खुलेगा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 14 नवंबर 2025। एक्सेलसॉफ्ट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) बुधवार, 19 नवंबर 2025 को खुलेगा और शुक्रवार, 21 नवंबर 2025 को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली की तिथि मंगलवार, 18 नवंबर 2025 तय की गई है। कंपनी ने प्रति […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान