गोवा पुलिस ने क्लब मालिक सहित अब तक 4 को किया गिरफ्तार, बाथरूम से जब्त हुए ड्रग्स

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

गोवा 27 अगस्त 2022। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को हरियाणा भाजपा नेता सोनाली फोगट की मौत के मामले में एक क्लब मालिक और एक ड्रग तस्कर सहित दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्लब के वॉशरूम से ड्रग्स भी बरामद किया है। गोवा पुलिस ने कहा, “मालिक को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि क्लब से ड्रग्स बरामद किए गए थे। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। जब्त की गई ड्रग्स के बारे में अधिक जानकारी का आना अभी बाकी है।” 

पुलिस ने ड्रग तस्कर दत्तप्रसाद गांवकर को गिरफ्तार किया है। उसने आरोपी सुखविंदर सिंह को ड्रग्स सप्लाई की थी। पुलिस ने कल दो आरोपियों सुखविंदर सिंह और सुधीर सांगवान को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

आपको बता दें कि इससे पहले गोवा पुलिस ने कहा था कि सोनाली फोगाट के ड्रिंक में उनके दो सहयोगियों ने एक पार्टी के दौरान नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया था। संभवत: इसके चलते फोगाट की मौत हुई। यह दोनों फोगाट ‘हत्याकांड’ में आरोपी हैं। गोवा पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि फोगाट की हत्या के पीछे की वजह आर्थिक हित हो सकता है। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों (सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह) को गिरफ्तार कर लिया गया है ताकि वे सबूतों से छेड़छाड़ और गवाहों को प्रभावित नहीं कर सकें। 

पुलिस महानिरीक्षक ओमवीर सिंह बिश्नोई ने बताया कि दोनों आरोपी पेय पदार्थ में ”कुछ रासायनिक पदार्थ” मिलाते देखे गए थे, जिसे अंजुना के रेस्तरां में हुई पार्टी में फोगाट को पिलाया गया। सांगवान और सिंह 22 अगस्त को फोगाट के साथ गोवा गए थे। बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस पूछताछ के दौरान उत्तरी गोवा में अंजुना के रेस्तरां में फोगाट को जानबूझकर नशीला पदार्थ पिलाने की बात स्वीकार की है। यह घटना 22-23 अगस्त की मध्यरात्रि की है। 

पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच अधिकारी ने रेस्तरां की सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की, जिसमें पाया गया कि सांगवान ने कथित तौर पर जबरन फोगाट को पेय पदार्थ पिलाया। उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को तड़के करीब 4:30 बजे दोनों आरोपी फोगाट को प्रसाधन कक्ष (वॉशरूम) ले गए थे, जहां तीनों लोग दो घंटे तक अंदर ही रहे थे। बिश्नोई ने कहा कि हिरासत में पूछताछ के बाद ही यह पता चल पाएगा कि उन दो घंटे के दौरान क्या हुआ था। 

Leave a Reply

Next Post

अपेक्स बैंक-जिला सहकारी बैंकों में 2 गुना से अधिक वेतन की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश खफा, 2900 पदों पर होगी भर्ती

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 27 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 2 गुना से अधिक वेतन और भत्तों की बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई है। सीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप