अपेक्स बैंक-जिला सहकारी बैंकों में 2 गुना से अधिक वेतन की बढ़ोतरी, सीएम भूपेश खफा, 2900 पदों पर होगी भर्ती

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 27 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में 2 गुना से अधिक वेतन और भत्तों की बढ़ोतरी पर नाराजगी जताई है। सीएम ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में समकक्ष पदों पर पिछले 10 साल में दोगुना से ज्यादा वेतन बढ़ोतरी हो गई है। दरअसल, मध्य प्रदेश में वरिष्ठ प्रबंधक (डीजीएम लेबल) का वेतन 1.30 लाख के आसपास है, जबकि छत्तीसगढ़ में इस पद के अफसर 2 लाख 97 हजार रुपये वेतन ले रहे हैं। सीएम ने कहा कि भविष्य में खाली पदों पर भर्ती राज्य शासन के समान वेतनमान के आधार पर किया जाए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के सेवा-शर्तों और वेतनमान के संबंध में बैठक हुई। बैठक में जब सीएम ने अलग-अलग पदों के कर्मचारियों के वेतनमान की जानकारी ली, तब उन्हें पता चला कि छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ प्रबंधक, प्रबंध संचालक तथा वरिष्ठ अधिकारियों के वेतनमान को मध्य प्रदेश की तुलना में लगभग दोगुना बढ़ाया गया है। प्रतिनियुक्ति पर आए प्रबंध संचालक का वेतन 1.40 लाख है, जबकि बैंक कैडर के वरिष्ठ अफसर का वेतन 2.97 लाख है। इस पर मुख्यमंत्री ने बैंक अफसरों और प्रबंधन कमेटी पर नाराजगी जताई। बड़ी गड़बड़ी को देखते हुए सीएम भूपेश ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। दोषी अफसरों पर कार्रवाई की गाज भी गिर सकती है।

व्यापमं के जरिए होंगी 2900 पदों पर भर्तियां
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपेक्स बैंक और जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों में खाली पदों की जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री को बताया गया कि बैंकों में 15 साल पुराने नियम की जगह नई सेवा-शर्तों के नियम बनाए जा रहे हैं। इस नियम के लागू होने के बाद अपेक्स बैंक एवं जिला सहकारी बैंकों में लगभग 2900 खाली पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सीएम ने कहा कि इन पदों पर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) के माध्यम से भर्ती की जाएं, ताकि प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। सीएम ने खाली पदों को राज्य शासन के समान वेतनमान के आधार पर भरने की बात कही है।

Leave a Reply

Next Post

नारायणपुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या, पुलिस मुखबिरी का शक, रात को घर से उठाकर ले गए थे जंगल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नारायणपुर 27 अगस्त 2022। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों की क्रूरता फिर सामने आई है। नक्सल प्रभावित कढ़ाह गांव में बीती रात माओवादियों ने एक ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। माओवादियों ने मृतक के शव को गांव के बाहर फेंक […]

You May Like

राष्ट्रपति द्रौपदी ने जारी किया 200 रुपए का स्मारक सिक्का....|....स्नातक के 40 और शिक्षक के 13 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कल....|....ड्राइविंग लाइसेंस के लिए कैमरे से होगी निगरानी....|....थाने में पुलिस से भिड़ा निगरानीशुदा बदमाश, हाथापाई....|....जन विश्वास अभियान में अब अचानक जिलों में पहुंचेंगे सीएम....|....दिल्ली की हवा: एक रात में टूट गए 10 साल के रिकॉर्ड....|....सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : मुख्यमंत्री साय....|....एशियन पैरा गेम्स: प्रमोद-मनीषा की जोड़ी और सुहास एलवाई ने जीता कांस्य पदक....|....पुरुषों में दिखें ये 7 लक्षण तो तुरंत कराएं डायबिटीज की जांच....|....भारतीय शेयर बाजार में आएंगे 100 अरब डॉलर