UP Chunav 2022: केशव प्रसाद मौर्य बोले- लक्ष्मी साइकिल पर नहीं कमल पर बैठकर आती हैं, अखिलेश की कुंडली में 25 वर्षों तक राजयोग नहीं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंदौली 06 मार्च 2022। चंदौली में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव की कुंडली में 25 वर्षों तक राजयोग नहीं है। उन्हें नहीं पता कि लक्ष्मी साइकिल पर नहीं कमल पर बैठकर आती हैं। इसलिए आप लोग भी भाजपा के पक्ष में मतदान करें। वे चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शनिवार को चकिया व सैयदराजा क्षेत्र में चुनावी सभा में बोल रहे थे। चकिया की सभा में उन्होंने कहा कि अपना वोट बर्बाद मत करना। चुनाव में सपा, बसपा व कांग्रेस का कहीं अता-पता नहीं है। कमल का फूल खिलने का मतलब है खुशहाली आना है। लक्ष्मी साइकिल से नहीं कमल पर सवार होकर आती हैं। अखिलेश यादव ने ज्यादातर गुंडों व माफियाओं को टिकट दिया है।

उन्होंने अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है। बस कमल के फूल का बटन दबा दीजिए अखिलेश को आटोमेटिक सुई लग जाएगी। 2017 से पहले प्रदेश में  बिजली नहीं मिलती थी। अब 20 घंटे बिजली मिल रही है। मोदी व योगी की सरकार गरीबों की जितनी भलाई की, उतनी किसी दूसरी सरकार ने नहीं की। तंज किया कि जो गरीबों का राशन खाते हैं, वे गरीबों का भला क्या करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी गरीबों को माह में दो बार राशन मुहैया कराते हैं। 

कमल के बटन के साथ दबेगी गुंडों की गर्दन

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि आप कमल का बटन दबाते हो तो गुंडों की गर्दन भी दबेगी। मुख्तार का बेटा धमकी दे रहा है। कहा कि एक तरफ गरीब मजलूम, महिलाएं हैं तो दूसरी तरफ गुंडे, आतंकी, माफिया हैं। विरोधी बौखलाए हुए हैं। मैं आप लोगों से वोट नहीं कर्ज मांगने आया हूं। जीतने के बाद आपका यह कर्ज विकास के साथ वापस करेंगे।

सैयदराजा के लिए खुला रहेगा दिल्ली और लखनऊ का खजाना

सैयदराजा के नेशनल इंटर कॉलेज में सभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि सैयदराजा के लिए दिल्ली तथा लखनऊ का खजाना खुला है और आगे भी खुला रहेगा। 2014 से पूरे भारत में और 2017 से प्रदेश में विकास की जो धारा चल रही है वह आगे भी जारी रहेगी। अखिलेश यादव की कुंडली में 25 वर्ष तक राज योग नहीं है । आने वाले समय में सपा, बसपा तथा कांग्रेस विलुप्त हो जायेंगे।

Leave a Reply

Next Post

यूपी: यूक्रेन से लौटे छात्रों से सीएम योगी ने की मुलाकात, कहा- संकट के समय हमें धैर्य बनाए रखना है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 06 मार्च 2022। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को यूक्रेन से लौटे 50 छात्रों से मुलाकात की। यूक्रेन में हजारों की संख्या में भारतीय फंसे हुए हैं, उन्हें वापस लाने के लिए भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस