आधी रात को थाना पहुंचे तेज प्रताप यादव ने लगाया ब्लैकमेलिंग का आरोप; आकाश की मां और बहन सहित आठ नामजद

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 12 जून 2026। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता तेज प्रताप यादव व उनके पूर्व सहयोगी आकाश के बीच की रंजिश अब आर-पार की जंग में तब्दील हो चुकी है। दोनों के बीच छिड़ा यह विवाद अब थाना तक पहुंच गया है। शुक्रवार की आधी रात को तेज प्रताप यादव स्वयं पटना के सचिवालय थाना पहुंचे और आकाश यादव के खिलाफ तीन पन्नों की लिखित शिकायत दर्ज कराई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तीन पन्नों की शिकायत में ब्लैकमेलिंग और मानहानि का आरोप
इस संबंध में सचिवालय थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव शुक्रवार रात करीब 11:20 बजे थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को तीन पन्नों का एक शिकायती पत्र सौंपा है। तेज प्रताप का आरोप है कि उनका पूर्व सहयोगी आकाश यादव उन्हें लगातार प्रताड़ित कर रहा है। वह उनसे मोटी रकम की मांग कर रहा है और बात न मानने पर ब्लैकमेल कर रहा है। तेज प्रताप ने शिकायत में यह भी कहा कि आकाश उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को जानबूझकर धूमिल करने की कोशिश कर रहा है। इस संबंध में उन्होंने आकाश के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सचिवालय थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की ओर से लिखित शिकायत मिली है, जिसकी रिसीविंग उन्हें दे दी गई है। उन्होंने तीन पन्नों के लिखित शिकायत में आकाश यादव, उनकी मां और बहन सहित कुल आठ लोगों को नामजद किया है। इस बात की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी गई है। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस मामले में आगे की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

एक दिन पहले आकाश ने लगाया था जान से मारने की धमकी का आरोप
इस विवाद में नया मोड़ गुरुवार को आया था, जब आकाश ने पटना के ही पाटलिपुत्र थाने में तेज प्रताप यादव और उनके करीबी सहयोगी मोतीलाल यादव के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश ने पुलिस में केस दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि तेज प्रताप और मोतीलाल यादव उन्हें व उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस लिखित शिकायत में लॉरेंस विश्नोई की भी चर्चा की गई थी, जिसमें कॉल करने वाले ने अपना संबंध लॉरेंस विश्नोई के संगठन से जोड़ते यह कहा था कि अगर तेज प्रताप यादव के खिलाफ शिकायत कि भगिनी का अपहरण करवा दूंगा।

Leave a Reply

Next Post

'ये वो राज्य है, जिसने भारत के इतिहास को आकार दिया', पीएम ने पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर दी बधाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 20 जून 2026। पश्चिम बंगाल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और भारत के निर्माण में पश्चिम बंगाल की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ने साहित्य, संगीत, कला, आध्यात्मिकता, […]

You May Like

शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ लालबागचा राजा पहुंचे....|....बाल-बाल बची टीम इंडिया: जापान के खिलाफ उलटफेर से बचा भारत....|....अशासकीय महाविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, ड्राफ्ट तैयार....|....पति को घरजमाई बनने को कहना क्रूरता नहीं....|....भारत और चिली व्यापक आर्थिक साझेदारी पर सहमत....|....एसटी को अनारक्षित पद पर पदोन्नति के लिए करना होगा शामिल, निर्देश जारी....|....सूर्यकांत तिवारी से जुड़ा भिलाई का मकान सील....|....छत्तीसगढ़ में व्याख्याता के 854 पदों पर निकली भर्ती....|....एशियन गेम्स: स्वर्ण पदक का खाता खुला....|....स्पेसएक्स को मिलेगी वाइल्डलाइफ की जमीन