एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

अनिल बेदाग

मुंबई, 08 अक्टूबर 2026। दमकल सुरक्षा और फायर प्रोटेक्शन समाधान क्षेत्र में सक्रिय एचडी फायर प्रोटेक्ट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026 को खुलेगा। निवेशक इस इश्यू में गुरुवार, 15 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। एंकर निवेशकों के लिए बोली 12 अक्टूबर को खुलेगी। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹258 से ₹271 प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयर का फेस वैल्यू ₹5 है।

आईपीओ में निवेश के लिए न्यूनतम 55 इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगानी होगी और इसके बाद 55 शेयरों के गुणक में आवेदन किया जा सकेगा। कंपनी ने स्पष्ट किया है कि इस ऑफर में कोई फ्रेश इश्यू नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। इसके तहत प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी 89,83,700 शेयर और कुसुम हरिश धरमशी 1,73,00,800 शेयर बेचेंगे। कुल 2,62,84,500 इक्विटी शेयर ऑफर किए जाएंगे। कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने प्रस्तावित हैं। पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण हिस्से में बोली लगाने पर प्रति शेयर ₹25 की छूट भी दी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज

शेयर करेराज्य का सरकारी खजाना मोदी की ब्रांडिंग पर लुटाया जा रहा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 08 अक्टूबर 2026। भाजपा के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के नाम पर सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा है कि अगर यह सेवा है, तो कर्मचारियों को धमकाकर भीड़ […]

You May Like

सिनेमा नहीं, क्रिकेट था नाना का पहला प्यार....|....तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय....|....अमेरिका में पाकिस्तानी को जेल....|....सेवा संकल्प अभियान भाजपा फ्लॉप इवेंट - दीपक बैज....|....एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ 13 अक्टूबर को खुलेगा....|....अरुण गोविल का नया अवतार, ‘रामायणम्’ में अब दिखेगा दशरथ का शाही अंदाज....|....प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समर्पण के 25 वर्ष देश को समर्पित - श्रीमती स्मृति इरानी....|....एसईसीएल, सोहागपुर क्षेत्र में डीजीएमएस (उत्तरी क्षेत्र) एवं एसईसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों का दौरा....|....छत्तीसगढ़ में जॉब का गोल्डन चांस: 10 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी....|....सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए राज्यपाल की मंजूरी अनिवार्य: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट