प्रेमिका और उसकी मां की हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, कबीरधाम कोर्ट का फैसला

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कबीरधाम 11 अप्रैल 2026। कबीरधाम जिला कोर्ट ने हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने दो साल पहले फरवरी 2024 में अपनी प्रेमिका वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) उम्र 37 व उसकी मां पार्वती वैष्णव उम्र 60 की हत्या की है। कवर्धा निवासी वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) व आरोपी अश्वनी कुमार पांडे पिता शिव शंकर पांडे उम्र 40 वर्ष, निवासी सिरगिट्टी बिलासपुर के साथ चौथी शादी करने वाली थी। इसे लेकर दोनों के बीच साल 2023 दिसंबर माह में एक समझौता भी हुआ था। इस समझौते को लेकर 22 फरवरी को दोनों के बीच घर पर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपी ने मां – बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने दोनों के मोबाइल फोन व स्कूटी लेकर घर को बाहर से बंद कर रायपुर फरार हो गया था।

ये था मामला
वसुंधरा वैष्णव (पिंकी) की पूर्व में तीन शादी हो चुकी हैं। लेकिन, शादी के बाद उसका तलाक हो गया था। अब चौथी शादी करने वाली थी। इन दोनों के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क हुआ था। वारदात के दिन 22 फरवरी को पिंकी व आरोपी अश्वनी एक साथ कवर्धा के एक ब्यूटी पार्लर भी गए थे। वहां से ही पिंकी दुल्हन की वेशभूषा में सजकर घर पहुंच गई थी। इसी रात वारदात को अंजाम दिया था। शव की बदबू न फैले इसके लिए आरोपी ने आसपास फिनाइल की गोली का छिड़काव किया था। 25 फरवरी तक शव सड़ने लगा था। इस कारण बदबू फैल गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को घर से बदबू आने की जानकारी दी। तब मामला सामने आया।

Leave a Reply

Next Post

महिला से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी चिरमिरी से गिरफ्तार, पांडा पर घोषित था 35 हजार का इनाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अंबिकापुर 11 अप्रैल 2026। अंबिकापुर में बहुचर्चित महिला रेप-हत्या कांड के फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पांडा उर्फ मिथुन को घटना के आठवें दिन शुक्रवार को एमसीबी जिले के चिरमिरी से पकड़ा गया है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज