पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी, केदारनाथ में पारा -13; मैदान में बढ़ी ठंड, उत्तर भारत में ठिठुरने लगे लोग

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 09 दिसंबर 2025। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम यानी वायुमंडल की ऊपरी परत में चलने वाली तेज हवाओं ने मौसम के मिजाज को पूरी तरह बदल दिया है। हिमालयी राज्यों में बारिश और बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान में तीव्र गिरावट दर्ज की जा रही है। कड़ाके की ठंड के साथ कोहरा बढ़ने लगा है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। उत्तराखंड के केदारनाथ के ऊंचाई वाले पहाड़ों पर बर्फबारी से पारा गिरकर -13 डिग्री पर पहुंच गया है। 

सुबह-शाम पाला पड़ने से तापमान 10 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग मुताबिक, मध्य स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जबकि लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर उपउष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम में करीब 115 नॉट्स की रफ्तार से हवाएं बह रही हैं। इन दोनों प्रणालियों के संयोजन से उत्तर भारत में ठंड और बादल बनने की गतिविधि बढ़ी है। रात का पारा तेजी से गिर रहा है। उत्तर भारत के मैदानी व पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के आसार हैं।

बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, बद्रीनाथ, केदारनाथ, औली, मुनस्यारी और हर्षिल जैसे ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी संभव है। मैदानी जिलों में हल्की बारिश, घना कोहरा और ठंडी हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया जा सकता है। चमोली की नीती घाटी मे मौसम के बदलने के बाद क्षेत्र के उंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी हुई है। नीती घाटी से ग्रामीण भी अब अपने शीतकालीन प्रवास की ओर लौट चुके हैं। घाटी में केवल होम स्टे संचालक ही बचे हैं।

मध्य भारत में शीतलहर की चेतावनी
मध्य प्रदेश, उत्तरी विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 9 दिसंबर को शीतलहर की स्थिति बन सकती है जहां तापमान सामान्य से काफी नीचे रहने के आसार हैं। ओडिशा में भी पारा गिरने और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र में भी अगले दो-तीन दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिरने की संभावना जताई गई है। देश में कल का अधिकतम तापमान कर्नाटक के कारवार में 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पंजाब के आदमपुर में 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

पूर्वोत्तर में 12 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने के आसार
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 12 दिसंबर तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। कम दृश्यता के कारण सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है। पूर्वी बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवात सक्रिय है। दक्षिण-पूर्व व दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की गति 35 से 45 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 55 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। समुद्र में ऊंची लहरों की आशंका को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

हिमाचल- बारिश-बर्फबारी और कोहरे का येलो अलर्ट
हिमाचल प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव स्पष्ट दिख रहा है। चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और कांगड़ा के ऊंचे हिस्सों में मंगलवार को बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बिलासपुर और मंडी में भी 9 दिसंबर को कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जिससे दृश्यता बेहद कम रह सकती है। सप्ताह के अंत तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और 13 दिसंबर तक किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

जम्मू-कश्मीर- पहलगाम सबसे ठंडा…
जम्मू-कश्मीर में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। पहलगाम प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 4.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। श्रीनगर में तापमान माइनस 0.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तरी और मध्य कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी के संकेत हैं, जिसके लिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Leave a Reply

Next Post

आज भी 200+ विमान रद्द, सरकार बोली- इंडिगो मार्गों की संख्या घटाएंगे; 10 एयरपोर्ट पर अफसर तैनात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 09 दिसंबर 2025। इंडिगो का परिचालन संकट आठवें दिन भी जारी है। एयरलाइन ने मंगलवार को बंगलूरू और हैदराबाद से लगभग 180 उड़ानें रद्द की हैं। वहीं देशभर में 230 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप