सीवान में मुख्यमंत्री नीतीश के दौरे के बीच ब्लास्ट, पटाखा विस्फोट से एक की मौत; मचा हड़कंप

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पटना 22 जनवरी 2026। बिहार के सीवान जिले से बड़ी खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के बीच हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बडरम गांव में पटाखा बनाने के दौरान जोरदार बम ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल फैल गया।

पटाखा निर्माण के दौरान हुआ जोरदार धमाका

बताया जा रहा है कि बडरम गांव में एक घर में अवैध रूप से पटाखा तैयार किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक धमाका हुआ। विस्फोट के बाद आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंचा और धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी घटना की जांच के लिए बुलाया गया है। बता दें कि सीवान जिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा पर हैं। ऐसे में यह घटना प्रशासन के लिए बड़ी चिंता का विषय बन गई है। पुलिस और प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

दर्दनाक हादसा: आधी रात का वो खौफनाक मंजर! बस बनी आग का गोला, 3 लोग जिंदा जले, कई झुलसे

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नंद्याल 22 जनवरी 2026। आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में कम से कम तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। शिरिवेल्लामेट्टा गांव के पास एक निजी यात्री बस और कंटेनर ट्रक […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज