हार्दिक के टखने में सूजन, फिट होने में लगेंगे दो हफ्ते; तीन मैचों से हो सकते हैं बाहर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

भारतीय टीम ने विश्व कप के मौजूद संस्करण में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। उसने पांच में से पांच मैच जीते हैं। टीम इंडिया अंक तालिका में पहले स्थान पर हैं। उसे अपना अगला मुकाबला रविवार (29 अक्तूबर) को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है। उसके बाद टीम दो नवंबर को श्रीलंका और पांच नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अब तक फिट नहीं हो पाए हैं और उनका अगले कई मैचों में खेलना संदिग्ध है।

हार्दिक पांड्या 19 अक्तूबर को पुणे में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते हुए बॉलिंग में गेंद के फॉलोअप में फिसल गए थे और 22 अक्तूबर को धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे। बड़ौदा के इस खिलाड़ी ने चोट के प्रबंधन के लिए सोमवार को बंगलूरू में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) को रिपोर्ट किया था। अब उनके इंग्लैंड, श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से भी दूर रहने की संभावना है।

मेडिकल टीम कर रही हार्दिक की निगरानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक के टखने में ग्रेड 1 लिगामेंट टीयर है। सूजन काफी बढ़ा हुआ है और उसका कारण उन्हें दर्द का भी सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, अच्छी बात यह है कि हार्दिक को कोई फ्रैक्टर नहीं है। एनसीए के एक पदाधिकारी के मुताबिक, पांड्या की चोट गंभीर हो सकती है। एनसीए में नितिन पटेल के नेतृत्व में मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है। हार्दिक को ठीक होने में दो हफ्ते लग सकते हैं। पूरी तरह फिट होने के बाद ही एनसीए उन्हें रिलीज करेगा।

हार्दिक के रिप्लेसमेंट पर नहीं हो रहा विचार
भारतीय टीम प्रबंधन को एनसीए की मेडिकल टीम ने सूचित कर दिया है कि वे उन्हें जल्द ही मैदान पर वापस लाने के लिए आशान्वित हैं। टीम फिलहाल हार्दिक की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को दल में शामिल करने के बारे में नहीं सोच रही है। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ उनका इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री योगी बोले- धर्म स्थलों के संरक्षण से बढ़ती है समाज में सकारात्मकता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बागपत 26 अक्टूबर 2023। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि धर्म स्थलों के संरक्षण से समाज में सकरात्मकता के भाव में इजाफा होता है। नांगल गांव स्थित श्री गुरू गोरक्षनाथ आश्रम में आयोजित श्रीमछ्वागवत कथा महापुराण के शुभारंभ के अवसर पर उन्होने […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड